विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PBKS vs SRH: काली पट्टी पहनकर मैदान में उतरी पंजाब किंग्‍स टीम, 11 लोगों की मौत है वजह

Published: Sat, 11 Apr 2026 04:35 PM (IST)

मथुरा में यमुना नदी में शुक्रवार को एक दुखद हादसा हुआ। पैंटून पुल के पीपे से टकराकर पलटी मोटरबोट के कारण अब तक 11 लोगों की मौत हो गई है।

काली पट्टी पहनकर उतरी टीम।

काली पट्टी पहनकर उतरी टीम।

HighLights

  1. श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

  2. सनराइजर्स हैदराबाद की तूफानी शुरुआत

  3. अभिषेक शर्मा ने ठोका तूफानी अर्धशतक

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मथुरा में यमुना नदी में शुक्रवार को एक दुखद हादसा हुआ। पैंटून पुल के पीपे से टकराकर पलटी मोटरबोट के कारण अब तक 11 लोगों की मौत हो गई है। 7 श्रद्धालु लापता हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के गोताखोर अभी भी तलाश में जुटे हुए हैं।

इस दुखद घटना के बाद आईपीएल 2026 के 17वें मुकाबले में शनिवार को पंजाब किंग्‍स के खिलाड़ी काली पट्टी पहनकर मैदान में उतरे। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ यह मुकाबला मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है।

हैदराबाद की तूफानी शुरुआत

मुकाबले की बात करें तो पंजाब किंग्‍स के कप्‍तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत शानदार रही। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने आते ही हवाई प्रहार शुरू किए। पावरप्‍ले में हैदराबाद ने बिना कोई विकेट खोए 105 रन बना दिए।

अभिषेक और हेड के बीच पहले विकेट के लिए 49 गेंदों पर 120 रन की साझेदारी हुई। इस पार्टनरशिप को शंशाक सिंह ने तोड़ा। उन्‍होंने 9वें ओवर में हैदराबाद की सलामी जोड़ी को पवेलियन भेज दिया। शंशाक ने पहली गेंद पर हेड और तीसरी गेंद पर अभिषेक का शिकार किया।

IPL में 1-6 ओवर में 100 से अधिक स्कोर

  • 125/0 - हैदराबाद बनाम दिल्‍ली कैपिटल्‍स, दिल्ली, 2024
  • 107/0 - हैदराबाद बनाम लखनऊ, हैदराबाद, 2024
  • 105/0 - हैदराबाद बनाम पंजाब, मुल्लनपुर, 2026
  • 105/0 - कोलकाता बनाम आरसीबी, बेंगलुरु, 2017
  • 100/2 - चेन्‍नई बनाम पंजाब, मुंबई, 2014
 
 
 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Punjab Kings (@punjabkingsipl)

 

सनराइजर्स हैदराबाद

ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: जयदेव उनादकट, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, प्रफुल्ल हिंगे, कमिंदु मेंडिस।

पंजाब किंग्‍स

प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: नेहाल वढेरा, विष्णु विनोद, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, हरप्रीत बरार।

यह भी पढ़ें- PBKS vs SRH Live Cricket Score: शशांक सिंह ने हैदराबाद को दिया दोहरा झटका, हेड के बाद अभिषेक को भी बनाया शिकार

यह भी पढ़ें- Mukul Choudhary ही नहीं, IPL के इस सीजन ने कई गुमनाम प्‍लेयर्स को रातों-रात बनाया स्‍टार