विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एमएस धोनी ने पत्नी साक्षी को किया खूब परेशान, मुंह से छीन लिया 'निवाला'; देखें Video

Published: Mon, 19 Oct 2026 04:07 PM (IST)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी जामनगर में नवरात्रि उत्सव में अंबानी परिवार के साथ शामिल हुए, जहां उनके कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।

एमएस धोनी

एमएस धोनी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी इन दिनों गुजरात के जामनगर में हैं, जहां वे नवरात्रि उत्सव मेले में शामिल हुए। धोनी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। दरअसल, इस नवरात्रि मेले का आयोजन रिलायंस टाउनशिप में हो रहा है, जिसमें अंबानी परिवार भी शामिल हुआ। धोनी अंबानी परिवार के साथ मेले का लुत्फ उठाते दिखे।

पूर्व भारतीय कप्तान का इस दौरान झूला झूलने का भी वीडियो सामने आया। हालांकि, उनके एक वीडियो ने सभी का ध्यान खींचा, जिसमें वे अपनी पत्नी साक्षी को परेशान करते हुए दिखाई दिए। बता दें कि धोनी पिछले दो दिनों से जामनगर में ही हैं और इस दौरान उनका एयरपोर्ट का भी वीडियो सामने आया था। अब वे रविवार की शाम को मस्ती करते हुए दिखाई दिए।

एमएस धोनी ने पत्नी साक्षी के साथ की मस्ती

धोनी का जामनगर से कई वीडियो सामने आया है। इसमें वे मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी के साथ दिखाई दे रहे हैं। अनंत के साथ उनकी पत्नी राधिका मर्चेंट भी हैं। इस दौरान धोनी को आइसक्रीम खाते हुए देखा गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि धोनी अपनी पत्नी साक्षी को आइसक्रीम खिलाने के लिए चम्मच आगे ले जाते हैं। हालांकि, जैसे ही आइसक्रीम खाने के लिए साक्षी मुंह खोलती हैं, फिर धोनी खुद खा जाते हैं। इसके बाद साक्षी को हंसी आ जाती है। धोनी का पत्नी के साथ इस तरह मजाक करने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

 

धोनी ने झूलों का भी लिया आनंद

धोनी जामनगर में फुल मस्ती के मूड में दिखाई दिए। उन्होंने झूलों का भी आनंद लिया। इसका वीडियो भी सामना आया है। धोनी झूला झूलते हुए दिखाई दे रहे हैं।

 

आईपीएल को लेकर सस्पेंस बरकरार

धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से साल 2020 में संन्यास का एलान कर दिया था। हालांकि, वे आईपीएल में अभी भी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए दिखते हैं। पिछले सीजन धोनी एक भी मैच नहीं खेल सके थे और आगामी सीजन को लेकर सस्पेंस बरकरार है। अब देखना होगा कि धोनी आईपीएल 2027 में खेलते हुए दिखते हैं या नहीं।

यह भी पढ़ें- 77 साल का सूखा खत्‍म, Ranji Trophy में भारतीय बल्‍लेबाज ने ठोक दिए 400 रन; अपने करियर के दूसरे ही मैच में किया कमाल

यह भी पढ़ें- जसप्रीत बुमराह को तीनों फॉर्मेट नहीं खेलने की मिली अहम सलाह, पूर्व कोच ने कहा - 'उन्‍हें बस इस पर ध्‍यान देना चाहिए...'