विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MS Dhoni ने पहले ही CSK को दे दी थी संन्‍यास की जानकारी, फ्रेंचाइजी की मालिक रूपा गुरुनाथ ने बताई पूरी कहानी - Video

Published: Tue, 17 Nov 2026 03:48 PM (IST)Updated: Tue, 17 Nov 2026 03:51 PM (IST)

एमएस धोनी ने आईपीएल से संन्यास की घोषणा की है और अब वे चेन्नई सुपर किंग्स के मेंटर के रूप ...और पढ़ें

एमएस धोनी

एमएस धोनी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एमएस धोनी ने आईपीएल से संन्यास का एलान कर दिया है। वे अब फ्रेंचाइजी के साथ मेंटर के रूप में दिखाई देंगे। उनके संन्यास की जानकारी मंगलवार, 17 नवंबर को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने एक पोस्ट के जरिए दी। इसको लेकर फ्रेंचाइजी की ओनर रूपा गुरुनाथ ने एक वीडियो शेयर कर उनके संन्यास की जानकारी दी है। धोनी ने फ्रेंचाइजी को पहले ही बता दिया था कि वे इस सीजन नहीं खेलेंगे।

आईपीएल 2026 में चोट की वजह से धोनी एक भी मैच नहीं खेल सके थे। ऐसे में उन्होंने अब संन्यास का एलान कर दिया है। हालांकि, उन्होंने रिटायरमेंट को लेकर काफी समय पहले ही सीएसके को हिंट दिया था। तीन दिन पहले उन्होंने इस बात को कन्फर्म कर दिया था कि वे अगले सीजन में खेलते हुए नहीं दिखेंगे। उन्होंने खुद का नाम रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट में जोड़ने को कहा था।

CSK ओनर ने बताई संन्यास की पूरी कहानी

सीएसके ने अपने यूट्यूब चैनल पर ओनर रूपा का एक वीडियो शेयर किया है। रूपा ने सबसे पहले फैंस के प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद दिया। इसके बाद उन्होंने धोनी पर बात की। सीएसके की ओनर ने कहा, "अगर मैं आईपीएल 2008 के ऑक्शन को देखूं, तो मेरे पिता चाहते थे कि एमएस धोनी टीम के कप्तान बनें। ये बहुत बड़ा निर्णय था लेकिन हमने अब तक जो निर्णय लिए हैं, उसमें से सबसे अच्छा भी। पिछले 20 सालों से उतार और चढ़ाव में धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स एक साथ चले हैं। हमने साथ में बहुत कुछ सीखा है।"

धोनी के संन्यास को लेकर रूपा गुरुनाथ ने बताया, "हम कुछ महीने पहले मिले थे और उन्होंने कहा था कि वे इस बात को लेकर संदेह में हैं कि अगले सीजन खेल पाएंगे। इसके बाद हम शनिवार को रिलीज और रिटेन करने वाले खिलाड़ियों को लेकर वीडियो कॉल पर बात कर रहे थे। हमने उन्हें पूरी लिस्ट दिखाई और उन्होंने कहा कि रिलीज लिस्ट में मेरा भी नाम जोड़ लेना चाहिए। इसके बाद कॉल कट गया और मैंने उन्हें दोबारा कॉल किया। मैंने कहा कि अगर आप अगले सीजन नहीं खेलते हैं, तो ये इंटरनेट भी हैंडल नहीं कर पाएगा। हालांकि, उन्होंने अपना फैसला नहीं बदला। मेरे लिए भी ये एक मुश्किल दिन है।"

चेन्नई को जिताए पांच खिताब

धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने पांच खिताब अपने नाम किए। उन्होंने 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में ट्रॉफी अपने नाम की। आईपीएल 2024 से पहले उन्होंने कप्तानी छोड़ दी थी और आगे एक खिलाड़ी के तौर पर खेलने का फैसला किया था।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: भारतीय टीम की कप्तानी प्रधानमंत्री पद की तरह? शुभमन गिल ने दिया ऐसा जवाब सुनकर छूट जाएगी हंसी

यह भी पढ़ें- IPL 2027: दो बार के पर्पल कैप विजेता बने गुजरात टाइटंस का हिस्‍सा, भारतीय क्रिकेटर ने झेला करोड़ों का नुकसान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।