'ट्रॉफी चोर, ट्रॉफी चोर', मोहसिन नकवी पर फूटा फैंस का गुस्सा, दुम दबाकर भागे पीसीबी चेयरमैन
Womens Asia Cup 2026: दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच के बाद फैंस ने मोहसिन नकवी को चिढ़ाया और उन्हें ट्रॉफी चोर कहकर बुलाया।
HighLights
भारतीय महिला टीम ने नहीं ली मोहसिन नकवी से ट्रॉफी
भारतीय फैंस ने मोहसिन नकवी को कहा ट्रॉफी चोर
सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) के चेयरमैन मोहसिन नकवी की एक बार फिर जमकर फजीहत हुई है। महिला एशिया कप का फाइनल बीती रात दुबई में खेला गया और स्टेडियम में मौजूद भारतीय फैंस ने नकवी को सेरआम घेर लिया। नकवी को सेरआम ट्रॉफी चोर कहा गया। मैच के बाद वह चुपचाप अपनी गाड़ी में बैठकर निकल गए।
भारत ने एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका को 72 रनों से मात देकर आठवीं बार खिताब अपने नाम किया। जीत के बाद जब टीम इंडिया को ये पता चला कि नकवी ही उसे ट्रॉफी देंगे तो उसने ट्रॉफी लेने से साफ इनकार कर दिया। हालांकि, नकवी ने उपविजेता टीम श्रीलंका को चेक जरूर दिया और वह कुछ देर स्टेज पर खड़े भी रहे, लेकिन फिर चले गए।
फैंस ने लगाए नारे
सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें टीम इंडिया की जर्सी पहने हुए फैंस नकवी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं और उन्हें 'ट्रॉफी चोर, ट्रॉफी चोर' कहकर चिढ़ा रहे हैं। ये फैंस स्टेज से काफी दूर बैठे हैं, लेकिन लगातार स्टेज की तरफ नारेबाजी कर रहे हैं।
Fans chanted “Trophy Chor, Trophy Chor” when they saw Mohsin Naqvi leaving the stadium.😭🙏 pic.twitter.com/XljKlQLVHB
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) September 13, 2026
पिछले साल पुरुष एशिया कप के दौरान भी ऐसा ही हुआ था। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने पाकिस्तान को फाइनल में मात दी थी और नकवी से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था। इसके बाद नकवी अपने साथ ट्रॉफी लेकर चले गए थे। इसी कारण नकवी को ट्रॉफी चोर कहा जाने लगा और भारतीय फैंस ने उन्हें इसी नाम से चिढ़ाया।
Mohsin Naqvi left the stadium in embarrassment after Team India refused to take the trophy from him.😂🔥 pic.twitter.com/3RnbHmtUKP
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) September 13, 2026
बीसीसीआई ने किया था मना
टीम इंडिया के कोच अमोल मजूमदार ने मैच के बाद बताया कि बीसीसीआई की तरफ से उनसे कहा गया था कि अगर नकवी ट्रॉफी देते हैं तो उन्हें लेनी नहीं हैं। टीम इंडिया ने इसका पालन किया। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने स्पोर्ट्स टु़डे से बात करते हुए कहा कि नकवी से ट्रॉफी न लेने का फैसला देश के लोगों के सम्मान को देखते हुए और पिछले साल पुरुष टीम को ट्रॉफी न मिलने के कारण लिया गया।
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान की फिर हुई फजीहत, एशिया कप जीतने के बाद भारतीय टीम ने मोहसिन नकवी से नहीं ली ट्रॉफी
