Mohammad Rizwan ने NCCIA से वापस मांगा अपना फोन, एजेंसी से आरोप लगाने की लिखित जानकारी देने को कहा
पाकिस्तान टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने नेशनल साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी से अपना फोन वापस करने को कहा। ...और पढ़ें

मोहम्मद रिजवान
HighLights
रिजवान ने जांच एजेंसी से फोन वापस करने को कहा
रिजवान ने एजेंसी से आरोप के बारे में लिखित जानकारी मांगी
रिजवान को बीच इंग्लैंड दौरे से घर भेजकर शुरू की थी जांच
प्रेट्र, कराची। पाकिस्तानी टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने मंगलवार को पाकिस्तान की नेशनल साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनसीसीआईए) से अपना फोन वापस करने और उन आरोपों या शक के बारे में लिखित जानकारी देने को कहा, जिनकी वे उनके विरुद्ध जांच कर रहे हैं।
इंग्लैंड में दूसरे टेस्ट मैच में हार के बाद रिजवान और इमाम-उल-हक को घर लौटने का आदेश दिया गया था और जांच शुरू की गई थी। मंगलवार को एनसीसीआईए को भेजे गए एक पत्र में रिजवान ने एजेंसी से यह भी कहा है कि भविष्य में उनसे बातचीत करते समय वे आधिकारिक चैनलों का इस्तेमाल करें।
रिजवान ने एजेंसी से उस खास घटना और आरोपों की लिखित जानकारी भी मांगी, जिनकी वजह से उनके विरुद्ध जांच शुरू की गई थी। 28 सितंबर की तिथि वाला यह पत्र एनसीसीआईए को उस घटना के एक दिन बाद भेजा गया था, जब पाकिस्तान की मीडिया में यह खबर आई थी कि एजेंसी के अधिकारियों का दावा है कि रिजवान उनसे संपर्क करने की कोशिशों के बावजूद जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे।
रिजवान ने पत्र में कहा कि चूंकि उनसे फोन लिए हुए काफी समय हो गया है, इसलिए अब इसे वापस कर दिया जाना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि 31 अगस्त को जब उनसे फोन लिया गया था, तो तीन घंटे के भीतर उसे वापस करने का वादा किया गया था।
