Mohammad Rizwan को पाकिस्तान की वनडे टीम से क्यों किया गया बाहर? हेड कोच ने कर दिया खुलासा
पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को शामिल नहीं किया है। ...और पढ़ें

मोहम्मद रिजवान

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के हेड कोच माइक हेसन ने बताया कि आखिर क्यों मोहम्मद रिजवान को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए बाहर किया गया। उन्होंने साथ ही बताया कि रिजवान को पहले कप्तानी से क्यों हटाया गया था।
पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया, जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज जिताने वाले कप्तान मोहम्मद रिजवान को हाल ही में बल्ले से संघर्ष करते हुए देखा गया था। 2024 में पाकिस्तान के कप्तान बने रिजवान को बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के दौरान बल्ले से संघर्ष करते देखा गया।
रिजवान ने बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में तीन मैचों में 19.33 की औसत से केवल 54 रन बनाए। पाकिस्तान चयनकर्ताओं ने रिजवान की जगह रोहेल नजीर पर भरोसा जताया। हाल ही में खबरें सामने आईं थीं कि कोच हेसन नहीं चाहते कि रिजवान को सीमित ओवर प्रारूप में जगह दी जाए क्योंकि पाकिस्तान अपना ध्यान 2027 वनडे वर्ल्ड कप पर लगाना चाहता है।
माइक हेसन ने क्या कहा
18 महीनों में हमें वर्ल्ड कप में हिस्सा लेना है। तो हमें लोगों के दृष्टिकोण के मद्देनजर विकल्पों पर ध्यान देने की जरूरत है। चयन पैनल ने इस चीज पर ध्यान देते हुए फैसला लिया।
माइक हेसन, पाकिस्तान के हेड कोच
कप्तानी से क्यों हटाया
पाकिस्तान के हेड कोच ने साथ ही बताया कि 2025 में पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के कारण रिजवान को कप्तानी से हटाया गया। हेसन ने कहा, 'वनडे की बात करें तो हां मोहम्मद रिजवान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में कप्तानी की, लेकिन उस सीरीज के अंत में हमें लगा कि कप्तान बदलने की जरूरत है क्योंकि हमने 12 महीनों में केवल दो मैच जीते। टीम ने प्रदर्शन नहीं किया।'
उन्होंने आगे कहा, 'आप दो चीजों को देखें। आप व्यक्तिगत प्रदर्शन पर देखें और फि इस पर गौर करें कि कैसे टीम का प्रदर्शन बढ़ा सकते हैं। तो हमें लगा कि कप्तानी के नजरिये से भी बदलाव की जरूरत है।' याद दिला दें के हेसन पहले ही साफ कर चुके हैं कि रिजवान पाकिस्तान के टी20 सेट अप से बाहर हैं।
