विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मोहम्मद रिजवान को मिली खुशखबरी, क्रिकेट में वापसी का रास्ता हुआ साफ

Published: Mon, 19 Oct 2026 10:58 AM (IST)

पाकिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को पीसीबी की तरफ से बड़ी राहत मिली है। उनका क्रिकेट में वापसी का रास्ता साफ हुआ है।

मोहम्मद रिजवान को मिली राहत

मोहम्मद रिजवान को मिली राहत

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड दौरे के बीच में से वापस लौटाए गए और फिर जांच के घेरे में आए पाकिस्तान क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को अब राहत मिलती दिख रही है। उनका क्रिकेट में वापसी का रास्ता साफ हो गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने उनको फर्स्ट क्लास टूर्नामेंट प्रेसिडेंट कप में खेलने के लिए हरी झंडी दे दी है।

रिजवान पर ड्रेसिंग रूम की बातें बाहर लीक करने, सट्टेबाजी जैसे आरोप लगे थे जिसे लेकर उनसे जांच एजेंसी ने पूछताछ की थी। इसी कारण उन्हें इंग्लैंड दौरे से बीच में ही टीम से बाहर कर दिया गया था और वापस पाकिस्तान भेज दिया गया था। उनका मोबाइल भी एजेंसी ने जब्त किया था। इसके बाद रिजवान के भविष्य पर संकट नजर आ रहा था। रिजवान के अलावा इमाम उल हक का नाम भी इसमें आया था और उन्हें भी वापस पाकिस्तान भेज दिया गया था। जांच एजेंसी ने उनसे भी पूछताछ की थी।

कोच को मिला ईमेल

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और सुई नॉर्दन गैस पाइपलाइंस लिमिटेड के मुख्य कोच मोहम्मद हफीज ने इस बात की पुष्टि की है कि उन्हें एक ई-मेल आया है जिसमें रिजवान को खेलने की इजाजत दे दी गई है। वह 19 अक्टूबर से वापसी कर सकते हैं। टूर्नामेंट का पांचवां राउंड सोमवार यानी 19 तारीख से ही शुरू हो रहा है और रिजवान एसएनजीपीएल की कप्तानी करते हुए दिखाई दे सकते हैं।

रिजवान एक समय पाकिस्तान की वनडे टीम के कप्तान थे और अहम सदस्यों में गिने जाते थे। हालांकि, उनके प्रदर्शन ने उनकी अहमियत कम की और फिर विवादों के कारण वह निशाने पर आ गए।

करियर पर संकट बरकरार

हालांकि, इस बात से यह नहीं कहा जा सकता कि उनकी पाकिस्तान टीम में वापसी आसान हो गई है। इसके लिए रिजवान को काफी कुछ साबित करना होगा। सिर्फ प्रदर्शन उन्हें टीम में वापस नहीं ला सकता। पाकिस्तान टीम का भरोसा रिजवान पर से कम हुआ है क्योंकि उन पर टीम की बातें बाहर लीक करने के आरोप लगे थे।

यह भी पढ़ें- Mohammad Rizwan ने NCCIA से वापस मांगा अपना फोन, एजेंसी से आरोप लगाने की लिखित जानकारी देने को कहा

यह भी पढ़ें- मोहम्मद रिजवान को बड़ा झटका, लाहौर हाई कोर्ट ने साइबर एजेंसी नोटिस के खिलाफ खारिज की याचिका