विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मोहम्मद रिजवान को बड़ा झटका, लाहौर हाई कोर्ट ने साइबर एजेंसी नोटिस के खिलाफ खारिज की याचिका

Published: Thu, 17 Sep 2026 04:11 PM (IST)

पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान की साइबर एजेंसी नोटिस के खिलाफ दायर याचिका लाहौर हाई कोर्ट ने खारिज कर दी है।

मोहम्मद रिजवान

मोहम्मद रिजवान

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और ओपनर इमाम उल हक के खिलाफ पाकिस्तान की राष्ट्रीय साइबर अपराध जांच एजेंसी (NCCIA) ने नोटिस जारी किया था। रिजवान ने इसके खिलाफ लाहौर हाई कोर्ट ने याचिका दायर की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है। गुरुवार को इस मामले की हाई कोर्ट में सुनवाई हुई, जिसके बाद रिजवान की याचिका खारिज कर दिया गया।

रिजवान की ओर से वकील काजी उमैर अली कोर्ट में पेश हुए। उन्होंने जानकारी दी कि उनके क्लाइंट के खिलाफ कुछ नोटिस जारी किए गए थे। इस हाई कोर्ट की चीफ जस्टिस आलिया नीलम ने अपना फैसला सुनाया। उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा, "आपको जाकर नोटिस का जवाब देना चाहिए। आपको ये नोटिस किसी तारीख को जारी की गई थी?"

मोहम्मद रिजवान के वकील ने दिया जवाब

मुख्य न्यायाधीश के सवालों का जवाब देते हुए रिजवान के वकील ने कहा कि लॉर्ड्स टेस्ट के बाद याचिकाकर्ता को होटल की लॉबी में बुलाया गया। पहले से कोई सूचना नहीं दी गई फिर उनसे पूछताछ की गई और उनका मोबाइल जब्त कर लिया गया। उन्होंने बताया कि रिजवान को आश्वसन दिया गया था कि तीन घंटे के बाद उन्हें फोन वापस कर दिया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं किया गया।

रिजवान के वकील ने ये भी तर्क दिया कि इस मामले में आईसीसी की एंटी करप्शन यूनिट को शामिल करना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं किया गया। उन्होंने इस मामले को एनसीसीआईए के अधिकार क्षेत्र से बाहर बताया और नोटिस पर सवाल उठाए।

रिजवान और इमाम के फोन की जांच

सामने आई जानकारी के मुताबिक एनसीसीआईए इस समय रिजवान और इमाम के मोबाइल की फोरेंसिक जांच करा रही है। अगले सप्ताह तक एजेंसी अपनी रिपोर्ट पीसीबी को सौंप देगी। रिपोर्ट मिलने के बाद ही पीसीबी ये तय करेगा कि खिलाड़ियों राहत दी जाए या फिर उनके खिलाफ एक्शन लिया जाए। अगर सब कुछ सामान्य रहा, तो दोनों प्लेयर्स को राहत दी जा सकती है।

रिजवान-इमाम को इंग्लैंड दौरे से वापस भेजा गया था

पाकिस्तान ने हाल ही में इंग्लैंड का दौरा किया था, जहां उन्होंने 0-3 से हार का सामना करना पड़ा। दूसरे टेस्ट मैच में हार के बाद पाकिस्तान ने सात खिलाड़ियों को बाहर कर दिया था, जिसमें रिजवान और इमाम को तुरंत पाकिस्तान भेज दिया गया था। उनके खिलाफ साइबर एजेंसी ने जांच शुरु कर दी थी और पेश होने के लिए नोटिस भेजा था।

यह भी पढ़ें- Asian Games: बिना कोई गेंद फेंके बाहर हुई चीनी टीम, बांग्‍लादेश सेमीफाइनल में पहुंची; अब भारत से होगी टक्कर

यह भी पढ़ें- IND vs AFG: अफगानिस्तान खैर मनाए! आखिरी T20 में 'तूफान' लाएंगे अभिषेक शर्मा, दांव पर लगे हैं 4 महारिकॉर्ड