क्या इससे पहले एक घंटे में पांच विकेट नहीं गिरे ? शुभमन गिल के फैसले पर माइकल वॉन ने कसा तंज
माइकल वॉन ने कहा, जब भारतीय टीम के पास जीत हासिल करने का अवसर था और न्यूजीलैंड के पांच विकेट गिरने बाकी थे तो खेल को जारी रखने का प्रयास किया जाना चाहिए था।
-1795513516114_m.webp)
Shubman Gill (P.C - X)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में खेले गए पहले टेस्ट के ड्रॉ पर खत्म होने के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल के फैसले पर सवाल उठ रहे हैं। शुभमन गिल ने 15 ओवर पहले खेल को ड्रॉ पर खत्म करने का फैसला लिया था। गिल के फैसले पर कई दिग्गज क्रिकेटर्स ने सवाल उठाए हैं। इस लिस्ट में अब इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का नाम भी जुड़ गया है। माइकल वॉन ने शुभमन गिल के फैसले पर सवाल उठाते हुए तंज कसा है।
पहले टेस्ट मैच के ड्रॉ होने के बाद प्रेजेंटेशन के दौरान गिल ने अपने फैसले का बचाव करते हुए कहा कि टीम के लिए तेज गेंदबाजों को फिट बनाए रखना अधिक महत्वपूर्ण था। भारतीय कप्तान ने कहा कि भारत के तीनों तेज गेंदबाज मैच में करीब पचास-पचास ओवर गेंदबाजी कर चुके थे,वहीं अगले टेस्ट मैच में केवल तीन दिन का वक्त शेष था और टीम को अगले दिन सफर भी करना था, इस वजह से यह फैसला लेना पड़ा। गिल ने कहा कि उन्हें नहीं लगा कि पांच और 10 ओवर के खेल से कोई फायदा होता। माइकल वॉन ने शुभमन गिल के इस फैसले को लेकर कटाक्ष किया है।
क्या अंतिम घंटे में पहले कभी पांच विकेट नहीं गिरे ? वॉन ने कसा तंज
माइकल वॉन ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, यह अविश्वसनीय है और पूछा कि क्या अंतिम घंटे में पहले कभी पांच विकेट नहीं गिरे हैं। उन्होंने आगे कहा, जब भारतीय टीम के पास जीत हासिल करने का अवसर था और न्यूजीलैंड के पांच विकेट गिरने बाकी थे तो खेल को जारी रखने का प्रयास किया जाना चाहिए था।
टीम इंडिया के लिए मुश्किल हुई WTC फाइनल की राह
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने के साथ भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की राह मुश्किल हो गई है। भारतीय टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-2027 चक्र में अब कुल छह मैच खेलने हैं। भारत को अगर फाइनल में पहुंचना है तो उसे हर हाल में बाकी बचे छह मैच में जीत दर्ज करनी होगी। हालांकि भारत के लिए सिर्फ छह जीत काफी नहीं हैं। टीम इंडिया को यह भी दुआ करने होगी कि टॉप-3 में शामिल टीमें अपने अंक गंवाए। भारत फिलहाल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्वॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।