विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विवादित एशिया कप जीत के बाद अंपायर ने पाकिस्तानी टीम के साथ मनाया जश्न, भारत ने उठाए निष्पक्षता पर सवाल

Published: Sun, 22 Nov 2026 09:24 AM (IST)

भारतीय दृष्टिबाधित संघ ने ढाका में हुए पुरुष एशिया कप फाइनल के अंपायर की निष्पक्षता पर सवाल उठाए हैं, क्योंकि उन्हें पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाते और भारत को चिढ़ाते देखा गया। 

भारत को मिली थी हार

भारत को मिली थी हार

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ढाका में आयोजित हुए दृष्तिबाधित पुरुष एशिया कप के फाइनल में विवादित फैसले के बाद भारतीय दृष्तिबाधित संघ (सीएबीआई) ने अंपायर की निष्पक्षता पर सवाल खड़े किए हैं। अंपायर को मैच के बाद पाकिस्तान के साथ जश्न मनाते हुए और भारत को चिढ़ाते हुए देखा गया था। इसका वीडियो जब सामने आया तो भारत ने अंपायर को लेकर सवाल उठाए हैं।

यह अंपायर वीडियो में पाकिस्तान टीम के साथ जश्न मनाते हुए प्लेन क्रैश का इशारा करते हुए दिखाई दे रहा है जो ऑपरेशन सिंदूर से जोड़कर देखा जाता है। इस वीडियो के सामने आने के बाद दोनों देशों और टीमों के बीच का तनाव और गहराता दिख रहा है।

पाकिस्तान बना था विजेता

पुरुष दृष्टिबाधित एशिया कप का फाइनल बारिश की भेंट चढ़ गया था और पाकिस्तान को विजेता घोषित कर दिया गया था। इसे लेकर भी विवाद हुआ था और भारतीय टीम ने प्रेजेंटेशन सेरेमनी में हिस्सा नहीं लिया था। अब भारत ने अंपायर के व्यवहार को लेकर चिंता जाहिर की है और कहा है कि मैच अधिकारियों को निष्पक्ष रहना चाहिए।

सीएबीआई ने एक बयान जारी कर कहा, "यह पाकिस्तानी अंपायर दृष्टिबाधित एशिया कप-2026 के फाइनल में अंपायर था, इसके बाद भी वह टीम की जीत का जश्न मनाते हुए देखे गए। अंपायरिंग के नियमों के तहत, अंपायर को निष्पक्ष रहना चाहिए और किसी भी टीम के साथ नहीं जुड़ना चाहिए।"

 

विवाद को मिली हवा

इस फाइनल को लेकर पहले ही विवाद था क्योंकि मैच में बिना एक भी गेंद फेंके पाकिस्तान को विजेता घोषित कर दिया गया था। यह फैसला रन रेट के आधार पर लिया गया था। वहीं, भारत का कहना था कि दोनों ही टीमों को संयुक्त रूप से विजेता घोषित करना चाहिए क्योंकि मैच के लिए कोई रिजर्व डे भी नहीं था। यह विवाद तब और गहरा गया जब विश्व दृष्टिबाधित क्रिकेट परिषद (डब्ल्यूबीसीसी) और पाकिस्तान दृष्टिबाधित क्रिकेट परिषद के चीफ सुल्तान शाह ने डब्ल्यूसीसी की टेक्निकल कमेटी की सिफारिशों को मानने से इनकार कर दिया था जिसमें कहा गया था कि भारत और पाकिस्तान दोनों को संयु्क्त विजेता घोषित करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- Ind A vs Pak A: भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, वैभव-अभिषेक पर होंगी निगाहें; जानिए कब और कैसे देखें मैच लाइव

यह भी पढ़ें- Asia Cup Rising Stars 2026: कब होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला? वैभव-अभिषेक पर रहेंगी नजरें; देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।