Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2025: LSG ने केएल राहुल को अभी तक नहीं किया रिटेन! मेगा ऑक्‍शन में 69 करोड़ लेकर उतरेगी फ्रेंचाइजी, इन प्‍लेयर पर खर्च करेगी 51 करोड़

    Updated: Tue, 29 Oct 2024 07:37 PM (IST)

    IPL 2025 की शुरुआत से पहले सभी 10 फ्रेंचाइजी को अपने रिटेन और रिलीज प्‍लेयर की लिस्‍ट जारी करनी है। बीसीसीआई ने इसकी आखिरी तारीख 31 अक्‍टूबर तय की है। 31 अक्‍टूबर की शाम को पता चल जाएगा कि किस फ्रेंचाइजी ने किन प्‍लेयर्स को रिटेन किया है। इस बीच खबर आ रही है कि लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने कप्‍तान केएल राहुल को रिटेन नहीं किया है।

    Hero Image
    आरपीएसजी समूह के कोलकाता कार्यालय पहुंचे निकोलस। इमेज- एक्‍स

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2025 की शुरुआत से पहले मेगा ऑक्‍शन होगा। ऐसे में सभी 10 फ्रेंचाइजी को अपने रिटेन और रिलीज प्‍लेयर की लिस्‍ट जारी करने के लिए कहा गया है। बीसीसीआई ने इसकी आखिरी तारीख 31 अक्‍टूबर तय की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    31 की शाम को होगा खुलासा

    31 अक्‍टूबर की शाम को पता चल जाएगा कि किस फ्रेंचाइजी ने किन प्‍लेयर्स को रिटेन किया है। इस बीच खबर आ रही है कि लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने कप्‍तान केएल राहुल को अभी तक रिटेन नहीं किया है। फ्रेंचाइजी ने कुछ ही प्‍लेयर्स को ही रिटेन किया है। नए नियम के मुताबिक 1 फ्रेंचाइजी अधिकतम 6 प्‍लेयर ही रिटेन कर सकती थी।

    मालिक से मिले पूरन

    क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक निकोलस पूरन मंगलवार को मालिक संजीव गोयनका से मिलने के लिए आरपीएसजी समूह के कोलकाता कार्यालय में थे। उन्होंने IPL 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का प्रतिनिधित्व करने के लिए साइन किए। वह फ्रेंचाइजी के प्राइमरी रिटेंशन होंगे। ऐसे में उनकी कीमत 18 करोड़ रुपये होगी। लखनऊ सुपर जायंट्स ने पूरन को 16 करोड़ रुपये में खरीदा था। सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें रिलीज किया था।

    इन 4 प्‍लेयर्स को भी कर सकती रिटेन

    लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के एक अधिकारी ने बताया, "पूरन LSG के लिए प्रतिबद्ध हैं, जीतने की मानसिकता रखते हैं, गहराई से सोचते हैं और सबसे बढ़कर वह बल्लेबाजी क्रम और किसी भी मैच की स्थिति के अनुकूल हैं।" रिपोर्ट के मुताबिक रवि बिश्नोई, मयंक यादव, आयुष बडोनी और मोहसिन खान लखनऊ में बने रहेंगे। फ्रेंचाइजी इन सभी प्‍लेयर्स पर 51 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

    आईपीएल में प्रदर्शन

    IPL में पूरन का प्रदर्शन शानदार रहा है। लीग में उन्‍होंने अब तक 76 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्‍होंने 32.16 की औसत और 162.29 की स्‍ट्राइक रेट से 1769 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्‍होंने 9 अर्धशतक लगाए हैं। लीग के पिछले सीजन में उन्‍होंने जमकर रन बनाए थे। पूरन ने 14 मुकाबलों में 499 रन जड़ दिए थे। IPL 2024 में उन्‍होंने 3 फिफ्टी भी लगाई थीं। पिछले सीजन उनका सर्वाधिक स्‍कोर 75 रन था।

    IPL में निकोलस पूरन का प्रदर्शन

    • IPL 2024: 499 रन
    • IPL 2023: 358 रन
    • IPL 2022: 306 रन
    • IPL 2021: 85 रन
    • IPL 2020: 353 रन
    • IPL 2019: 168 रन

    ये भी पढ़ें: दीवाली पर होगा बड़ा धमाका, IPL 2025 के रिटेन प्‍लेयर की लिस्‍ट आएगी सामने; जानें रिटेंशन को कैसे फ्री में देख पाएंगे