विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दीवाली पर होगा बड़ा धमाका, IPL 2025 के रिटेन प्‍लेयर की लिस्‍ट आएगी सामने; जानें रिटेंशन को कैसे फ्री में देख पाएंगे

Published: Mon, 28 Oct 2024 06:00 AM (IST)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आईपीएल की सभी 10 फ्रेंचाइजी को अपने रिटेन प्‍लेयर की लिस्‍ट सौंपने को कहा है। ...और पढ़ें

31 अक्‍टूबर की शाम तक होगा खुलासा। इमेज- एक्‍स
31 अक्‍टूबर की शाम तक होगा खुलासा। इमेज- एक्‍स

HighLights

  1. अधिकतम 6 प्‍लेयर हो सकते हैं रिटेन
  2. शाम 4:30 बजे से होगी इवेंट की शुरुआत
  3. सभी फ्रेंचाइजी के पर्स में 120 करोड़ रुपये

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड अभी से IPL 2025 की तैयारियों में जुटा हुआ है। बोर्ड ने सभी 10 फ्रेंचाइजी को अपने रिटेन प्‍लेयर की लिस्‍ट सौंपने को कहा है। इसके लिए BCCI ने 31 अक्‍टूबर की तारीख तय की है। इस तारीख तक सभी फ्रेंचाइजी अपने रिटेन किए हुए प्‍लेयर्स की लिस्‍ट बोर्ड को सौंप देंगी।

ऐसे में दीवाली वाले दिन ही बड़ा धमाका होगा। फैंस को शाम तक पता चल जाएगा कि उनकी पसंदीदा फ्रेंचाइजी ने किन प्‍लेयर्स को रिटेन किया और किसे ऑक्‍शन में उतरने के लिए छोड़ दिया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि रिटेंशन के बारे में क्रिकेट प्रेमियों को कैसे पता चलेगा। फैंस रिटेंशन को फ्री में कैसे लाइव देख पाएंगे।

शाम को शुरू होगा इवेंट

IPL 2025 के लिए 10 टीमों ने किन-किन प्‍लेयर्स को बरकरार रखा है, इसकी जानकारी जियो सिनेमा एप पर लाइव दी जाएगाी। इसके लिए जियो सिनेमा एप पर एक कार्यक्रम लाइव स्‍ट्रीम किया जाएगा, इसकी शुरुआत शाम 4:30 बजे होगी।

इस कार्यक्रम में सभी फ्रेंचाइजी के रिटेन और रिलीज प्‍लेयर के नाम सामने आएंगे। रिटेंशन की जानकारी आईपीएल की वेबसाइट पर भी उपलब्‍ध होगी। इसके अलावा दैनिक जागरण पर भी रिटेंशन से जुड़ी पल-पल की अपडेट आपको मिलेगी।

6 प्‍लेयर रिटेन कर सकती हैं फ्रेंचाइजी

हर IPL फ्रेंचाइजी ज्‍यादा से ज्‍यादा 6 प्‍लेयर्स को रिटेन कर सकती है। इसमें राइट टू मैच कार्ड भी शामिल है। अगर फ्रेंचाइजी 4 प्‍लेयर को करती है तो उसके पास 2 RTM कार्ड होंगे। अगर 1 को रिटेन करती है तो 5 और किसी को रिटेन नहीं करती है तो 6 RTM कार्ड होंगे।

अगर टीम ने 6 प्‍लेयर रिटेन किए तो उनके पास ऑक्‍शन के दौरान राइट टू मैच कार्ड नहीं होगा। एक फ्रेंचाइजी ज्‍यादा से ज्‍यादा 5 कैप्‍ड और 2 अनकैप्‍ड प्‍लेयर को ही रिटेन कर सकती है। ये प्‍लेयर भारतीय या विदेशी कोई भी हो सकते हैं। सभी टीमों के पर्स में 120-120 करोड़ रुपये होंगे।

प्‍लेयर रिटने करने के लिए कितने पैसे खर्च करने होंगे

  • 1 खिलाड़ी- 18 करोड़ रुपये
  • 2 खिलाड़ी- 32 करोड़ रुपये (पहला 18 करोड़, दूसरा 14 करोड़)
  • 3 खिलाड़ी- 43 करोड़ रुपये (पहला 18 करोड़, दूसरा 14 करोड़, तीसरा 11 करोड़)
  • 4 खिलाड़ी- 61 करोड़ रुपये (चौथे प्‍लेयर के लिए 18 करोड़)
  • 5 खिलाड़ी- 75 करोड़ रुपये (5वें प्‍लेयर के लिए 14 करोड़)
  • 6 खिलाड़ी- (कैप्ड/अनकैप्ड: 4 करोड़ रुपये)

RTM कार्ड क्या होता है?

RTM कार्ड फ्रेंचाइजी को यह राइट देता है कि वे ऑक्शन में किसी खिलाड़ी के लिए लगी हाइएस्‍ट बोली जितना पैसा उस प्‍लेयर को देखकर उसे अपने साथ जोड़ लें। मान लीजिए RCB विराट कोहली को रिलीज कर देती है और वह ऑक्‍शन में उतरते हैं।

नीलामी के दौरान कई फ्रेंचाइजी उन पर बोली लगाती हैं और अंत में चेन्‍नई सुपर किंग्‍स विराट कोहली को 20 करोड़ रुपये की बोली लगाकर खरीद लेती है। तो RCB RTM कार्ड का यूज कर विराट कोहली को 20 करोड़ रुपये देकर अपने साथ जोड़ सकती है।

ये भी पढ़ें: MS Dhoni खेलेंगे आईपीएल का अगला सीजन? CSK के सीईओ काशी विश्वनाथन ने किया कन्फर्म