इंग्लैंड की टीम पर खराब पिच के लिए लगा जुर्माना, सौरव गांगुली की बायोपिक शूटिंग का बहाना भी नहीं आया काम
इंग्लैंड काउंटी टीम लीसेस्टरशायर पर खराब पिच तैयार करने के लिए क्रिकेट नियामक ने जुर्माना लगाया और अंक काटे। क्लब ...और पढ़ें

सौरव गांगुली

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड काउंटी की टीम लीसेस्टरशायर ने खराब पिच तैयार करने के लिए पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली पर बन रही बायोपिक का सहारा लिया लेकिन इसके बावजूद उन्हें राहत नहीं मिली। क्रिकेट नियामक ने क्लब के खिलाफ एक्शन लिया और जुर्माना लगाया। यही नहीं क्लब के अंक भी काटे गए, जिसकी वजह से उनके ऊपर डिवीजन वन से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।
इंग्लैंड में जारी काउंटी चैंपियनशिप में लीसेस्टरशायर और ग्लैमोरगन के बीच मुकाबला खेला गया। लीसेस्टरशायर पर आरोप है कि उन्होंने मैच जीतने के लिए खराब पिच तैयार कराई थी। जब क्रिकेट नियामक ने इसकी जांच की, तो लीसेस्टरशायर ने जो जवाब दिए, उसमें गांगुली पर बन रही बायोपिक की शूटिंग का हवाला दिया गया। हालांकि, क्रिकेट रेगुलेटर ने इसे सिरे से खारिज कर दिया और क्रिकेट क्लब पर जुर्माना ठोक दिया।
ग्राउंड्समैन ने बताई पूरी डिटेल्स
लीसेस्टरशायर के मुख्य ग्राउंड्समैन कैलम लेविन क्रिकेट नियामक का सामने पेश हुए। उन्होंने पिच खराब होने की वजह पर बात की। लेविन ने कहा, "इस पिच को पहले भी इस्तेमाल किया गया था। यहां पर 10 हफ्ते पहले दो टी20 मैच खेले गए थे। मैच से पहले कई परिस्थितियां थीं, जो मेरे नियंत्रण से बाहर थीं। इसमें मौसम का तापमान भी शामिल है, जो 35 डिग्री था। ग्लैमोरगन के खिलाफ मैच के चार दिन पहले बॉलीवुड की एक शूटिंग भी थी। मुझे पिच पर काम करने की उस समय अनुमति भी नहीं थी। मुझे उसकी कवरेज करने की कोई अनुमति नहीं थी।"
क्रिकेट नियामक ने लेविन की उस दलील को खारिज कर दिया, जहां उन्होंने गांगुली पर बन रही बायोपिक की शूटिंग का हवाला दिया। हालांकि, क्रिकेट रेगुलेटर ने माना कि लीसेस्टरशायर ने जानबूझकर खराब पिच तैयार नहीं की थी। इसके बावजूद उनके ऊपर जुर्माना लगाया। पिच असमतल उछाल था और लीसेस्टरशायर ने उस मैच को
लीसेस्टरशायर पर लगा जुर्माना
लीसेस्टरशायर के खिलाफ एक्शन लेते हुए क्रिकेट नियामक ने मैच की जीत से अर्जित 19 अंक काट लिए। इशके अलावा 8 और अंकों का भी जुर्माना लगाया। क्लब पर 5,000 पाउंड (6.4 लाख भारतीय रुपए लगभग) का जुर्माना लगाया गया। अंक कटने के साथ ही लीसेस्टरशायर पर डिवीजन वन से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। उन्हें हर हाल में हैम्पशायर के खिलाफ होने वाले मैच में जीत हासिल करनी होगी।
