विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Krunal Pandya से लखनऊ ने फेरा मुंह, IPL 2025 में अब इस टीम के लिए खेलेगा ये ऑलराउंडर, मिलेंगे इतने करोड़ रुपये

Published: Mon, 25 Nov 2024 04:09 PM (IST)

बीते सीजन तक लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ बने रहने वाले ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या के लिए इस बार फ्रेंचाइजी ने ...और पढ़ें

क्रुणाल पांड्या को मिली नई टीम, मुंबई और लखनऊ ने नहीं दिया भाव
क्रुणाल पांड्या को मिली नई टीम, मुंबई और लखनऊ ने नहीं दिया भाव

HighLights

  1. IPL Auction: क्रुणाल पांड्या को मिली नई टीम
  2. IPL Auction: लखनऊ और मुंबई ने नहीं लगाई पांड्या के लिए बोली
  3. IPL Auction: आरसीबी ने पांड्या को किया अपने साथ

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस के साथ अपने करियर की शुरुआत करने वाले और फिर लखनऊ सुपर जायंट्स में जाने वाले क्रुणाल पांड्या को अब नई टीम मिल गई है। IPL 2025 Mega Auction में लखनऊ ने उनके लिए बोली नहीं लगाई, लेकिन दो टीमों ने उनके लिए लड़ाई लड़ी और आखिरी में आरसीबी ने उन्हें अपने साथ जोड़ा।

आरसीबी ने उनके लिए राजस्थान रॉयल्स से लड़ाई लड़ी। बेस प्राइस दो करोड़ के साथ उतरे क्रुणाल की रकम 5.75 करोड़ तक गई और इसके बाद राजस्थान ने उनके लिए बोली नहीं लगाई। लखनऊ से उनके लिए आरटीम यूज करने के लिए पूछा गया लेकिन फ्रेंचाइजी ने साफ मना कर दिया।

यह भी पढ़ें- RCB squad for IPL 2025: 5.75 करोड़ में क्रृणाल पांड्या को खरीदा, अब ऐसा है RCB का बोल्‍ड स्‍क्‍वाड

आईपीएल का सफर

क्रुणाल ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत 2015 में मुंबई इंडियंस के साथ की थी। 2021 तक वह इसी टीम के साथ खेले, लेकिन साल 2022 में मुंबई ने दोनों भाइयों को रिटेन नहीं किया। हार्दिक गुजरात टाइंटस चले गए तो क्रुणाल लखनऊ में। 2023 में जब केएल राहुल चोटिल हो गए थे तब क्रुणाल ने टीम की कप्तानी भी की थी। साल 2024 में फ्रेंचाइजी ने उनसे उप-कप्तानी छीन ली। साल 2025 में फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिटेन भी नहीं किया। क्रुणाल नीलामी में उतरे और आरसीबी उन्हें अपने नाम कर ले गई।

आरसीबी को अपनी प्लेइंग-11 में एक स्पिन ऑलराउंडर की जरूरत थी और ये कमी उसने क्रुणाल को लेकर पूरी कर ली है। क्रुणाल अंत में तेजी से रन बनाने का दम रखते हैं। साथ ही अपनी फिरकी से मैच भी पलट सकते हैं। उनकी फील्डिंग भी काफी शानदार है। इसी कारण आरसीबी ने उन पर दांव खेला। राजस्थान भी उनको लेने की फिराक में थी लेकिन सफर नहीं रही। 

आईपीएल करियर

क्रुणाल ने अब तक 127 आईपीएल मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने 1,647 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 22.56 का और स्ट्राइक रेट 132.82 का रहा है। । इस टूर्नामेंट में उनका सर्वोत्तम स्कोर 86 है। गेंदबाजी की बात करें तो क्रुणाल ने कुल 76 विकेट अपने नाम किए हैं। उनका इकॉनॉमी रेट 7.36 है। अब वह आरसीबी के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में अपना जलवा बिखेरेंगे। 

यह भी पढ़ें- CSK squad for IPL 2025 Live: सैम करन की हुई चेन्नई में वापसी, दोबारा पीली जर्सी में आएंगे नजर