CSK Team for IPL 2025: चेन्नई ने 119.95 करोड़ रुपये खर्च करके 25 खिलाड़ियों का बनाया स्क्वाड, जानें किसको कितने रुपये में खरीदा
चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल 2025 के लिए जेद्दा में संपन्न दो दिवसीय मेगा नीलामी में अपने 25 खिलाड़ियों का स्क्वाड तैयार कर लिया है। चेन्नई ने नीलामी में सबसे महंगी रकम पर अफगानिस्तान के स्पिनर नूर अहमद को खरीदा। रविचंद्रन अश्विन की घर वापसी हुई। पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स का नए खिलाड़ियों के जुड़ने के साथ ऐसा स्क्वाड तैयार हुआ।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। चेन्नई सुपरकिंग्स आईपीएल इतिहास की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक है, जिसकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स का लक्ष्य आगामी सीजन में छठी बार खिताब जीतकर इतिहास रचने पर है। इसी के चलते जेद्दा में संपन्न दो दिवसीय आईपीएल 2025 नीलामी में सीएसके ने अपना मजबूत स्क्वाड बनाया।
याद दिला दें कि आईपीएल 2025 नीलामी से पहले चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपने पांच प्रमुख खिलाड़ियों को रिटेन किया था। सीएसके ने रुतुराज गायकवाड़, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, मथीश पाथिराना और एमएस धोनी को रिटेन किया है। आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी रुतुराज गायकवाड़ करते हुए नजर आएंगे।
बता दें कि सीएसके ने रवींद्र जडेजा (18 करोड़), रुतुराज गायकवाड़ (18 करोड़), मथीश पाथिराना (13 करोड़), शिवम दुबे (12 करोड़) और एमएस धोनी (4 करोड़) को इतनी रकम पर अपने साथ बरकरार रखा। ध्यान हो कि एमएस धोनी अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में रिटेन किए गए हैं।
यह भी पढ़ें: आईपीएल 2025 मेगा नीलामी के लाइव अपडेट्स पढ़ने के लिए क्लिक करें
आईपीएल 2025 के लिए सीएसके का स्क्वाड:
रिटेन किए गए खिलाड़ी
- रुतुराज गायकवाड़ (18 करोड़)
- रवींद्र जडेजा (18 करोड़)
- मथीश पाथीराना (13 करोड़)
- शिवम दुबे (12 करोड़)
- एमएस धोनी (4 करोड़)
नीलामी के पहले दिन खरीदे गए खिलाड़ी
डेवोन कॉनवे (बेस प्राइस- 2 करोड़, बिके- 6.25 करोड़), राहुल त्रिपाठी (बेस प्राइस- 75 लाख, बिके- 3.40 करोड़), रचिन रवींद्र (बेस प्राइस- 1.50 करोड़, बिके- 4 करोड़, आरटीएम), रविचंद्रन अश्विन (बेस प्राइस- 2 करोड़, बिके- 9.75 करोड़), खलील अहमद (बेस प्राइस - 2 करोड़, बिके- 4.80 करोड़), नूर अहमद (बेस प्राइस- 2 करोड़, बिके- 10 करोड़), विजय शंकर (बेस प्राइस- 30 लाख, बिके- 1.20 करोड़)।
दूसरे दिन खरीदे गए खिलाड़ी
सैम करन (बेस प्राइस- 2 करोड़, बिके- 2.4 करोड़), शेख राशिद (बेस प्राइस- 30 लाख, बिके- 30 लाख), अंशुल कंबोज - (बेस प्राइस-30 लाख, बिके-3.4 करोड़), मुकेश चौधरी (बेस प्राइस- 30 लाख, बिके- 30 लाख), दीपक हुड्डा (बेस प्राइस- 75 लाख, बिके- 1.7 करोड़), गुरजपनीत सिंह (बेस प्राइस- 30 लाख, 2.2 करोड़), नाथन एलिस (बेस प्राइस- 1.25 करोड़, बिके- 2 करोड़), जैमी ओवर्टन (बेस प्राइस- 1.50 करोड़, बिके- 1.50 करोड़), कमलेश नागरकोटी (बेस प्राइस- 30 लाख, बिके- 30 लाख), रामकृष्ण घोष (बेस प्राइस- 30 लाख, बिके- 30 लाख), श्रेयस गोपाल (बेस प्राइस- 30 लाख, बिके- 30 लाख), वंश बेदी (बेस प्राइस- 30 लाख, बिके- 55 लाख), आंद्रे सिद्धार्थ (बेस प्राइस- 30 लाख, बिके- 30 लाख)
नूर अहमद की डबल कमाई
नूर अहमद को सीएसके ने 5 करोड़ रुपये में खरीद लिया था। मगर गुजरात टाइटंस ने आरटीएम के लिए पैडल उठाया। तब सीएसके ने निर्णायक बोली 10 करोड़ रुपये की लगाई। गुजरात ने अपने हाथ पीछे खींच लिए और ऐसे में अफगानी स्पिनर की डबल कमाई हो गई।
सीएसके का धांसू प्रदर्शन
चेन्नई सुपरकिंग्स लीग इतिहास में निरंतर बेहतर प्रदर्शन करने वाली फ्रेंचाइजी में से एक है। सीएसके ने 10 बार फाइनल में प्रवेश किया जबकि 12 बार प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया। 5 बार फ्रेंचाइजी ने आईपीएल खिताब जीता। सीएसके ने 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में आईपीएल खिताब जीते।
वापसी करके साबित की उपयोगिता
वैसे, 2013 आईपीएल फिक्सिंग स्कैंडल में टीम मालिक के शामिल होने के कारण जुलाई 2015 में सीएसके को दो साल के लिए निलंबित किया था। 2018 में उसकी वापसी हुई, जब उसने खिताब जीतकर अपनी उपयोगिता साबित की। पिछले सीजन में सीएसके का प्रदर्शन उम्दा नहीं रहा और सातवें स्थान पर रहते हुए लीग चरण में उसका सफर समाप्त हुआ था।
लीग में सफर
चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल के 15 सीजन में हिस्सा लिया, जिसमें से पांच बार वह चैंपियन रहा जबकि पांच बार ही रनर्स-अप रहा। दो बार उसका सफर प्लेऑफ में समाप्त हुआ। पिछले साल चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रदर्शन बेहद लचर रहा था और वह 7वें स्थान पर था।
साल | सीजन में पोजीशन | निर्णायक पोजीशन |
2008 | तीसरा स्थान (8 टीमें लीग का हिस्सा) | रनर्स-अप |
2009 | दूसरा स्थान (8 टीमें लीग का हिस्सा) | सेमीफाइनलिस्ट |
2010 | तीसरा स्थान (8 टीमें लीग का हिस्सा) | चैंपियन |
2011 | दूसरा स्थान (10 टीमें लीग का हिस्सा) | चैंपियन |
2012 | चौथा स्थान (9 टीमें लीग का हिस्सा) | रनर्स-अप |
2013 | दूसरा स्थान (9 टीमें लीग का हिस्सा) | रनर्स-अप |
2014 | तीसरा स्थान (8 टीमें लीग का हिस्सा) | प्लेऑफ |
2015 | पहला स्थान (8 टीमें लीग का हिस्सा) | रनर्स-अप |
2016 | निलंबित | निलंबित |
2017 | निलंबित | निलंबित |
2018 | दूसरा स्थान (8 टीमें लीग का हिस्सा) | चैंपियन |
2019 | दूसरा स्थान (8 टीमें लीग का हिस्सा) | रनर्स-अप |
2020 | सातवां स्थान (8 टीमें लीग का हिस्सा) | लीग स्टेज |
2021 | दूसरा स्थान (8 टीमें लीग का हिस्सा) | चैंपियन |
2022 | नौवा स्थान (10 टीमें लीग का हिस्सा) | लीग स्टेज |
2023 | दूसरा स्थान (10 टीमें लीग का हिस्सा) | चैंपियन |
2024 | पांचवां स्थान (10 टीमें लीग का हिस्सा) | लीग स्टेज |
यह भी पढ़ें: RCB squad for IPL 2025 Live: लियाम लिविंगस्टन को आरसीबी ने बनाया करोड़पति, अब ऐसा है RCB का स्क्वाड
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।