विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs AFG: केएल राहुल की 'नौटंकी' ने कराया अफगानिस्तान का तगड़ा नुकसान, ऑस्कर मिलने की उठने लगी मांग

Published: Sat, 06 Jun 2026 01:13 PM (IST)

भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने अफगानिस्तान के गेंदबाजों को पागल बना दिया और उन्हें रिव्यू नहीं लेना दिया।

राहुल ने की नौटंकी

राहुल ने की नौटंकी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अफगानिस्तान के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ में खेले जा रहे इकलौते टेस्ट मैच के पहले दिन शनिवार का पहला सेशन पूरी तरह से भारत के नाम रहा। भारत ने इस सेशन में यशस्वी जायसवाल का विकेट खोया हालांकि, उनके जोड़ीदार केएल राहुल ने अफगानिस्तान को परेशान किया। सिर्फ परेशान ही नहीं किया बल्कि उसका नुकसान भी करा दिया।

पहले सेशन में भारत ने 96 रन बनाए। राहुल 70 गेंदों पर 37 रन बनाकर नाबाद लौटे थे। वह आउट भी हो सकते थे, लेकिन अपनी चालाकी से उन्होंने विपक्षी टीम को पागल बना दिया और विकेट पर ही टिके रहे।

ये है मामला

राहुल जब बल्लेबाजी कर रहे थे तब एक गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर अफसर जाजई के दस्तानों में चली गई। अफगानिस्तानी टीम ने जोर से अपील की, लेकिन अंपायर ने आउट नहीं दिया। इस पर अफगानिस्तान के खिलाड़ी रिव्यू लेने की सोच रहे थे। अफगानिस्तान के कप्तान हसमतुल्लाह शाहिदी और विकेटीकपर ने राहुल की तरफ देखा। इसका मतलब था कि वह राहुल से पूछ रहे हैं कि क्या उनके बल्ले का किनारा लगा है? राहुल ने न कहते हुए सिर हिला दिया। यहां अफगानिस्तानी टीम ने रिव्यू नहीं लिया।

हालांकि, बाद में रिप्ले में पता चला कि गेंद राहुल के बल्ले का किनारा लेकर गई थी, लेकिन राहुल ने अफगानी खिलाड़ियों के सामने ऐसी नौटंकी की जिस पर उन्होंने विश्वास कर लिया और राहुल का विकेट बच गया।

कमेंट्री कर रहे इंग्लैंड के पूर्व ऑफ स्पिनर ग्रीम स्वान तो इससे हैरान रह गए और उन्होंने राहुल को एक्टिंग के लिए मिलने वाले सबसे बड़े पुरस्कार ऑस्कर देने की मांग कर दी। उन्होंने कहा, "राहुल ने यहां शानदार खेल खेला क्योंकि कप्तान और कीपर ने उनकी तरफ देखा और उन्होंने न में अपना सिर हिला दिया। उन्होंने विश्वास भी कर लिया। यहां पर एक्टिंग करने के लिए उनका नाम ऑस्कर में देना चाहिए।"

पूरा किया अर्धशतक

दूसरे सेशन में राहुल ने अपनी पारी को आगे बढ़ाया और अर्धशतक पूरा किया। उनके अलावा साई सुदर्शन ने भी अर्धशतक पूरा किया। दोनों के बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी है। यशस्वी जायसवाल ने भी राहुल के साथ मिलकर अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन वह इसे बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए। वह 32 गेंदों पर 24 रन बनाकर आउट हो गए।

यह भी पढ़ें- IND vs AFG Test: 16 साल और 69 टेस्‍ट के बाद हुआ ऐसा, इस दिग्‍गज जोड़ी के बिना उतरी भारतीय टीम

यह भी पढ़ें- IND vs AFG: हार्दिक पांड्या हुए फिट, रोहित शर्मा का पता नहीं