विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs AFG: हार्दिक पांड्या हुए फिट, रोहित शर्मा का पता नहीं

By Abhishek TripathiEdited By: Abhishek Upadhyay
Published: Sat, 06 Jun 2026 12:13 PM (IST)

हार्दिक पांड्या को अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए फिट घोषित कर दिया गया है, जबकि रोहित शर्मा की फिटनेस रिपोर्ट का इंतजार है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

अभिषेक त्रिपाठी, जागरण नई दिल्ली: भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच की शुरुआत आज से होने जा रही है। इसके बाद दोनों टीमों के बीच 13 जून से तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेली जाएगी। इस सीरीज को लेकर भारतीय वनडे टीम में पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को शामिल किया गया है।

आईपीएल 2026 के दौरान रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या चोटिल हो गए थे, जिसके कारण वह टूर्नामेंट के कुछ मुकाबले नहीं खेल सके थे। ऐसे में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने दोनों खिलाड़ियों को बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओए) से फिटनेस रिपोर्ट लाने को कहा था।

हार्दिक हुए फिट

सीओए की मेडिकल टीम ने शुक्रवार को हार्दिक को फिट घोषित कर दिया है, जिससे वह अफगानिस्तान के विरुद्ध वनडे सीरीज में खेलेंगे। सूत्र ने बताया कि टीम प्रबंधन को हार्दिक की रिपोर्ट भेज दी गई है। दूसरी ओर, रोहित शर्मा को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आया है। सूत्रों के मुताबिक टीम प्रबंधन अब भी रोहित की फिटनेस रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है। हैमस्ट्रिंग के कारण विराट कोहली पहले ही वनडे टीम से बाहर हो चुके हैं।

आयरलैंड दौरे के लिए टीम का एलान

इस बीच, भारतीय क्रिकेट टीम के आगामी आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भी शनिवार को टीम का ऐलान किया जाएगा। आयरलैंड के विरुद्ध टी-20 सीरीज खेली जानी है, जबकि इंग्लैंड दौरे पर भारत को टी-20 और वनडे दोनों सीरीज में हिस्सा लेना है।

यह भी पढ़ें- IND vs AFG: कौन हैं मानव सुथार जिन्हें रवींद्र जडेजा की जगह मिला टीम इंडिया में मौका, जानिए पूरा सफर

यह भी पढ़ें- IND vs AFG Test Live Score: पहला सेशन रहा भारत के नाम, केएल राहुल और सुदर्शन ने जमाए पैर