विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs AFG: कौन हैं मानव सुथार जिन्हें रवींद्र जडेजा की जगह मिला टीम इंडिया में मौका, जानिए पूरा सफर

Published: Sat, 06 Jun 2026 10:18 AM (IST)

न्यू चंडीगढ़ में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे इकलौते टेस्ट मैच में मानव सुथार भारत के लिए डेब्यू कर ...और पढ़ें

मानव सुथार को मिला मौका

मानव सुथार को मिला मौका

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यू चंडीगढ़ में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे इकलौते टेस्ट मैच में बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार को डेब्यू की मौका दिया है। इसी के साथ वह भारत के लिए टेस्ट डेब्यू करने वाले 319वें खिलाड़ी बन गए हैं।

बीसीसीआई की सीनियर सेलेक्शन कमेटी में इस मैच के लिए रवींद्र जडेजा जैसे खिलाड़ी को आराम दिया है और उनकी जगह ही मानव को मौका मिला है। मानव भी जडेजा की तरह बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर हैं।

घरेलू क्रिकेट में दिखाया रंग

कुलदीप यादव ने मानव को टेस्ट कैप सौंपी। मानव इस मैच में कुलदीप के साथ ही जोड़ी बनाकर भारत को जीत दिलाने की कोशिश करेंगे। राजस्थान के श्री गंगानगर से आने वाले मानव ने फरवरी 2022 में फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था। उन्होंने अपना पहला मैच आंध्र प्रदेश के खिलाफ खेला था। मानव ने घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा काम किया है और इसी का ईनाम उन्हें मिला है।

मानव ने अभी तक 29 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं जिनमें 129 विकेट अपने नाम किए हैं। लिस्ट ए में उन्होंने 25 मैचों में 34 विकेट झटके हैं। वहीं टी20 में उन्होंने 29 मैचों में 25 विकेट लिए हैं। जहां तक बैटिंग की बात है तो इस बल्लेबाज ने फर्स्ट क्लास में 945, लिस्ट-ए में 350 रन बनाए हैं। फर्स्ट क्लास में उनके नाम एक शतक और छह अर्धशतक हैं।

वर्ल्ड कप-2023 में मिला था मौका

मानव आईपीएल में गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस में खेलते हैं। वह लंबे समय से सेलेक्टर्स की नजरों में हैं। साल 2023 में भारत में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप में मानव टीम इंडिया के कैम्प में आए थे। तब से बीसीसीआई उन्हें लगातार अपने सेटअप में रखे हुए है।

यह भी पढ़ें- IND vs AFG Test Live Score: भारतीय पारी शुरू, यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल पर मजबूत शुरुआत की जिम्मेदारी 

यह भी पढ़ें- IND vs AFG Playing-11: 129 विकेट लेने वाले को गिल ने दिया डेब्यू का मौका, भारत की पहले बैटिंग; देखिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11