विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कायरन पोलार्ड ने सुपर किंग्स की टीम को दिया 'धोखा', मुंबई इंडियंस का कोच बनने के बाद बीच मझधार में छोड़ा

Published: Mon, 26 Oct 2026 10:32 AM (IST)

कायरन पोलार्ड को हाल ही में पांच बार की आईपीएल विजेता मुंबई इंडियंस का कोच बनाया गया है। इसके बाद ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के दिग्गज कायरन पोलार्ड को हाल ही में पांच बार की आईपीएल विजेता मुंबई इंडियंस का कोच बनाया गया है। लंबे समय से टीम के साथ जुड़े पोलार्ड पहले सहायक कोच की भूमिका में थे, लेकिन अब मुख्य कोच का रोल अदा करेंगे। यह बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी का साथ छोड़ दिया है।

दरअसल, पोलार्ड को साउथ अफ्रीका की टी20 लीग, एसए20 में जोबर्ग सुपर किंग्स ने खरीदा था। वह आने वाले सीजन में इस टीम के लिए खेलने वाले थे, लेकिन अब उन्होंने लीग से बाहर होने का फैसला किया है। क्रिकबज ने अपनी रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी है।

इस कारण लिया फैसला

पोलार्ड ने यह फैसला एक अजीब स्थिति से बचने के लिए लिया है। मुंबई का कोच बनने के बाद वह पूरा ध्यान इस पर लगाना चाहते हैं। साउथ अफ्रीकी लीग की शुरुआत 17 जनवरी से होगी और 21 फरवरी तक यह लीग चलेगी। वहीं, मार्च में आईपीएल के शुरू होने की संभावना है। ऐसे में पोलार्ड अपना पूरा ध्यान मुंबई के कोच के तौर पर टीम की तैयारियों पर लगाना चाहते हैं।

एसए20 लीग में मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी एमआई केपटाउन भी है और पोलार्ड इसके लिए खेल चुके हैं। हालांकि, इस सीजन वह सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले थे, लेकिन अब नहीं खेलेंगे।

मुंबई को नहीं है दिक्कत

हालांकि, पोलार्ड के एसए20 में खेलने से मुंबई इंडियंस के मैनेजमेंट को परेशानी नहीं है। रिपोर्ट में मुंबई इंडियंस के सूत्रों के हवाले से लिखा गया है, "यह पोलार्ड पर निर्भर करता है। हमने किसी तरह के कोई निर्देश नहीं दिए हैं।"

मुंबई इंडियंस ने अपना आखिरी आईपीएल साल 2020 में जीता था। इसके बाद टीम एक भी खिताब नहीं जीत सकी है। इस बार टीम की कोशिश होगी कि वह अपना खिताबी सूखा खत्म करे।

यह भी पढ़ें- कायरन पोलार्ड के हेड कोच बनने के बाद मुंबई इंडियंस में फिर लौटेगा 'रोहित राज', पूर्व दिग्गज ने बताई वजह

यह भी पढ़ें- मुंबई इंडियंस ने किया कायरन पोलार्ड का प्रमोशन, बनाए गए हेड कोच