विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'देख रहा है बिनोद, केविन पीटरसन भी फुलेरा आ गए', इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने कुर्ता-पजामा पहन पंचायत ऑफिस में मारी एंट्री; Video वायरल

Published: Sun, 29 Nov 2026 12:57 PM (IST)

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन मशहूर वेब सीरीज पंचायत के पांचवें सीजन के प्रोमो में नजर आए। इस दौरान पीटरसन बिल्कुल देसी अंदाज में दिखे। 

केविन पीटरसन फुलेरा में आए नजर

केविन पीटरसन फुलेरा में आए नजर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मशहूर वेबसीरीज पंचायत के पांचवें सीजन का हर किसी को बेसब्री से इंतजार था। तीन दिसंबर को यह नया सीजन रिलीज हो रहा है। अभी तक इसका सिर्फ ट्रेलर आया है और इसने ही धमाल मचा दिया है। इस बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन की भी इसमें एंट्री हो गई है और वह फुलेरा पहुंच गए हैं। पीटरसन एकदम देसी अंदाज में नजर आ रहे हैं।

दरअसल, सीरीज के मेकर्स ने प्रमोशनल वीडियो लॉन्च किया है जिसमें पीटरसन दिखाई दिए हैं। वह इसमें सीरीज के मुख्य किरदारों से गुफ्तगू करते हुए नजर आ रहे हैं। पीटरसन इस वीडियो में कुर्ता-पजामा पहने और सिर पर फट्टा बांधे नजर आ रहे हैं।

'देख रहा है बिनोद'

प्राइम वीडियो पर आने वाली इस सीरीज का यह प्रोमो इस समय जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पीटरसन फुलेरा के लोगों से मिलते हैं और इसकी तारीफ करते हैं। वह कहते हैं कि मैं लंदन से लेकर सिडनी तक गया लेकिन फुलेरा जैसी कोई जगह नहीं देखी। वह फुलेरा के नए प्रधान भूषण के साथ दिखते हैं और चाय की चुस्कियां भी लेते हैं। जिस किसी ने भी इस प्रोमो को देखा वो फुलेरा के मेकर्स और पीटरसन दोनों की तारीफ किए बिना नहीं रह पाएगा। पीटरसन इस प्रोमों में अधिकतार बातें हिंदी में कर रहे हैं और वह इस सीरीज का फेमस डायलॉग, 'अलुआ मीटिंग' भी बोलते हुए नजर आए।

प्राइव वीडियो ने इसे अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर जारी किया है और कैप्शन लिखा है, "देख रहा है बिनोद, केविन पीटरसनजी कितना प्यार करते हैं फुलेरा से।"

 

शूटिंग के लिए मजे

पीटरसन का भारत से खासा लगाव है। वह कई बार हिंदी में पोस्ट करते हुए भी नजर आते हैं। पंयायत के पांचवें सीजन के प्रोमो की शूटिंग का भी उन्होंने पूरा लुत्फ लिया और अपने एक्स हैंडल पर भूषण, सीरीज के दामाद जी के साथ एक फोटो पोस्ट की है और कैप्शन दिया है, "पंचायत।"

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: जसप्रीत बुमराह को 292 गेंदों के बाद मिला विकेट, टॉम लैथम के विकेट उड़ा किया मजेदार कमेंट

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: बल्लेबाजों के संघर्ष के बीच चमके ध्रुव जुरैल तो गेंदबाजों ने भारत की उम्मीदों को रखा जिंदा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।