यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'उन्होंने नहीं बुलाया', Kapil Dev ने किया खुलासा कि World Cup 2023 फाइनल देखने का नहीं मिला आमंत्रण
भारतीय टीम को वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले कप्तान कपिल देव ने खुलासा किया है कि उन्हें 2023 वर्ल्ड कप ...और पढ़ें

HighLights
- भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल अहमदाबाद में जारी
- वर्ल्ड कप 2023 फाइनल के दौरान पूर्व वर्ल्ड कप चैंपियन कप्तानों का सम्मान होना था
- कपिल देव ने खुलासा किया कि उन्हें आमंत्रित नहीं किया गया
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत को पहली बार वर्ल्ड कप विजेता बनाने वाले कप्तान कपिल देव ने बड़ा खुलासा किया कि उन्हें 2023 वर्ल्ड कप फाइनल के लिए अहमदाबाद में आमंत्रित नहीं किया गया। कपिल देव ने साथ ही बताया कि वो अपनी 1983 वर्ल्ड कप चैंपियन टीम के साथ फाइनल मैच में उपस्थित रहना चाहते थे।
कपिल देव ने एबीपी न्यूज से बातचीत में कहा, ''आपने मुझे बुलाया, मैं यहां आ गया। उन्होंने नहीं बुलाया, मैं नहीं गया (बीसीसीआई ने नहीं बुलाया, मैं नहीं गया)। यह साधारण सी बात है। मैं चाहता था कि अपनी पूरी 1983 वर्ल्ड कप टीम को वहां लेकर जाऊं। मगर वहां काफी काम चल रहा है तो काफी जिम्मेदारी होगी और ऐसे में कभी चीजें लोग भूल जाते हैं।''
भारत ने जीता वर्ल्ड कप
कपिल देव की कप्तानी में भारत ने पहली बार 1983 वर्ल्ड कप खिताब जीता था। भारत ने वेस्टइंडीज को फाइनल में मात देकर खिताब अपने नाम किया था। भारतीय टीम जब टूर्नामेंट में पहुंची तो किसी को उससे खिताब की अपेक्षा नहीं थी क्योंकि 1975 और 1979 वर्ल्ड के संस्करणों में भारत केवल 1 मैच जीत पाया था।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप 2023 फाइनल की सभी खबरें एक जगह पढ़ने के लिए क्लिक करें
भारत ने 1983 वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया को मात देकर की। इसके बाद भारत थोड़ा लड़खड़ाया, लेकिन फिर उसने जबरदस्त वापसी करके वेस्टइंडीज को मात दी। इस खिताब के बल पर भारत में क्रिकेट की लोकप्रियता काफी बढ़ी। भारत अब वर्ल्ड क्रिकेट का पावर हाउस कहलाता है।
बहरहाल, भले ही कपिल देव अहमदाबाद में उपस्थित नहीं हो, लेकिन कई पूर्व विश्व विजेता कप्तान फाइनल के दौरान अहमदाबाद में उपस्थित रहे। पूर्व खिलाड़ियों के अलावा कई वीवीआईपी लोग भी मैदान में आए।
भारत 240 पर ऑलआउट
बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण मिला और पूरी टीम 50वें ओवर की आखिरी गेंद पर 240 रन पर ऑलआउट हो गई।
