यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
IND vs AUS Final: अहमदाबाद में गूंजा KL Rahul के बल्ले का शोर, ठोका जोरदार अर्धशतक; ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय बल्लेबाज
केएल राहुल नंबर पांच पर खेलते हुए भारत की ओर से वनडे विश्व कप के एक एडिशन में 450 से ...और पढ़ें

HighLights
- केएल राहुल के नाम जुड़ी एक और बड़ी उपलब्धि
- राहुल ने खेली फाइनल मुकाबले में 66 रन की शानदार पारी
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केएल राहुल एकबार फिर टीम इंडिया के लिए मसीहा बने। राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 66 रन की सूझबूझ भरी पारी खेली। भारतीय बल्लेबाज ने इस पारी के दौरान कई बड़े रिकॉर्ड्स को भी अपने नाम किया। राहुल ने विश्व कप 2023 में 450 रन भी पूरे कर लिए हैं।
राहुल के नाम जुड़ी एक और बड़ी उपलब्धि
केएल राहुल नंबर पांच पर खेलते हुए भारत की ओर से वनडे विश्व कप के एक एडिशन में 450 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। राहुल ने फाइनल मुकाबले में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जमाया। राहुल ने विराट कोहली के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 69 रन जोड़े। राहुल ने 107 गेंदों का सामना करते हुए 67 रन की शानदार पारी खेली।
विराट कोहली ने भी ठोका अर्धशतक
केएल राहुल के साथ-साथ विराट कोहली ने भी बल्ले से खूब रंग जमाया। कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 63 गेंदों पर 54 रन की बेहतरीन पारी खेली। कोहली ने रोहित और अय्यर के पवेलियन लौटने के बाद भारतीय पारी को केएल राहुल संग मिलकर बखूबी अंदाज में संभाला।
कोहली के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि
विराट कोहली वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल और फाइनल में फिफ्टी प्लस स्कोर करने वाले दिग्गज बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। कोहली यह कारनामा करने वाला दुनिया के महज 7वें और भारत की ओर से पहले बल्लेबाज हैं। कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतक ठोका था।
लगातार पांचवां अर्धशतक
विराट कोहली के बल्ले से वनडे विश्व कप में यह लगातार पांचवां अर्धशतक निकला। कोहली एक विश्व कप में लगातार पांच फिफ्टी जमाने वाले दूसरे ही बल्लेबाज हैं। हालांकि, विराट ने यह कारनामा साल 2019 में खेले गए विश्व कप में भी करके दिखाया था। वहीं, स्मिथ ने यह कारनामा 2015 में करके दिखाया था।
