विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs AUS Final: विश्व कप में कप्तान Rohit Sharma का एक और बड़ा कारनामा, बतौर कप्तान बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; Kane Williamson छूटे पीछे

By Shubham MishraEdited By: Shubham Mishra
Published: Sun, 19 Nov 2023 05:57 PM (IST)

रोहित शर्मा ने फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 31 गेंदों पर 47 रन की शानदार पारी खेली। अपनी इस ...और पढ़ें

IND vs AUS Final: कप्तान रोहित शर्मा ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
IND vs AUS Final: कप्तान रोहित शर्मा ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

HighLights

  1. वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है
  2. रोहित शर्मा ने 31 गेंदों पर 47 रन की शानदार पारी खेली
  3. हिटमैन ने तोड़ा केन विलियमसन का बड़ा रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Rohit Sharma World Cup 2023: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खिताबी मुकाबले में भी रोहित शर्मा का बल्ला जमकर बोला। हिटमैन ने एकबार फिर टीम इंडिया को तूफानी शुरुआत दी और 31 गेंदों पर 47 रन की तेज तर्रार पारी खेली। रोहित ने अपनी इस धांसू इनिंग के दौरान बतौर कप्तान वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला है। रोहित ने खास मामले में केन विलियमसन को पीछे छोड़ दिया है।

रोहित ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 31 गेंदों पर 47 रन की शानदार पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान हिटमैन ने 4 चौके और तीन छक्के जमाए। रोहित इस पारी के साथ ही वनडे विश्व कप में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित ने भारत की धरती पर खेले जा रहे मेगा इवेंट में खेली 11 पारियों में 54 की औसत और 125 के स्ट्राइक रेट से 597 रन बनाए।

रोहित ने तोड़ा विलियमसन का रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने केन विलियमसन का बड़ा रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया है। केन विलियमसन ने साल 2019 में इंग्लैंड की धरती पर खेले गए विश्व कप में 578 रन बनाए थे। विलियमसन के इस रिकॉर्ड को रोहित ने अब चकनाचूर कर डाला है। बतौर कप्तान रोहित शर्मा वनडे वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

यह भी पढ़ें- IND vs AUS Final: Virat Kohli के क्लीन बोल्ड होते ही उतरा Anushka Sharma का चेहरा, Athiya Shetty का रिएक्शन भी हुआ वायरल

ऑस्ट्रेलिया के मास्टर प्लान का शिकार हुए रोहित

रोहित के बल्ले पर लगाम लगाने के लिए कप्तान पैट कमिंस ने बड़ा दांव चला और गेंद ग्लेन मैक्सवेल के हाथों में सौंपी। मैक्सवेल के दूसरे ओवर में रोहित ने ताबड़तोड़ अंदाज अपनाया और शुरुआती तीन गेंदों पर 10 रन बटोर दिए।

हालांकि, ओवर की चौथी गेंद पर भी रोहित ने बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन उनका बल्ला हाथ में घूम गया और ट्रेविस हेड ने दौड़ लगाते हुए शानदार कैच लपका। रोहित 31 गेंदों पर 4 चौके और तीन छक्के जमाने के बाद 47 रन बनाकर आउट हुए।