विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs AUS Final: Virat Kohli के क्लीन बोल्ड होते ही उतरा Anushka Sharma का चेहरा, Athiya Shetty का रिएक्शन भी हुआ वायरल

By Shubham MishraEdited By: Shubham Mishra
Published: Sun, 19 Nov 2023 05:03 PM (IST)

विराट कोहली ने खिताबी मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी की। कोहली अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे ...और पढ़ें

IND vs AUS Final: विराट कोहली को पैट कमिंस ने क्लीन बोल्ड किया।
IND vs AUS Final: विराट कोहली को पैट कमिंस ने क्लीन बोल्ड किया।

HighLights

  1. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मैच खेला जा रहा है
  2. विराट कोहली फिफ्टी पूरी करने के बाद पैट कमिंस की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए
  3. कोहली के आउट होने पर अनुष्का शर्मा का रिएक्शन जमकर वायरल हो रहा है

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Anushka Sharma Reaction: वर्ल्ड कप 2023 के खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया की भिड़ंत ऑस्ट्रेलिया के साथ हो रही है। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने विराट कोहली का बड़ा विकेट गंवा दिया है। कोहली को पैट कमिंस ने क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन की राह दिखाई। विराट के बोल्ड होने पर स्टैंड में बैठीं वाइफ अनुष्का शर्मा का चेहरा पूरी तरह से मुरझा गया।

कोहली के आउट होने पर मुरझाया अनुष्का का चेहरा

विराट कोहली ने खिताबी मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी की। कोहली अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे फाइनल मैच में बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने वर्ल्ड कप 2023 में अपना 9वां शतक ठोका। कोहली ने चार चौके की मदद से 63 गेंदों पर 54 रन की शानदार पारी खेली। हालांकि, दमदार शॉट्स लगा रहे विराट पैट कमिंस की गेंद पर गच्चा खा गए और बॉल उनके बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर स्टंप पर जा लगी।

कोहली के बोल्ड होने पर स्टैंड में बैठीं वाइफ अनुष्का शर्मा का चेहरा पूरी तरह से उतर गया। कोहली खुद अपने इस शॉट से बेहद निराश नजर आया। विराट के आउट होने पर केएल राहुल की पत्नी आथिया शेट्टी ने भी अपने दोनों हाथ मुंह पर रख लिए। आथिया और अनुष्का का रिएक्शन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें- IND vs AUS Final: फाइनल में भी गरजा Virat Kohli का बल्ला, World Cup में किया बड़ा कमाल; दिग्गजों की लिस्ट में जुड़ा नाम

कोहली के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि

विराट कोहली वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल और फाइनल में फिफ्टी प्लस स्कोर करने वाले दिग्गज बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। कोहली यह कारनामा करने वाला दुनिया के महज 7वें और भारत की ओर से पहले बल्लेबाज हैं। कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतक ठोका था।

लगातार पांचवां अर्धशतक

विराट कोहली के बल्ले से वनडे विश्व कप में यह लगातार पांचवां अर्धशतक निकला। कोहली एक विश्व कप में लगातार पांच फिफ्टी जमाने वाले दूसरे ही बल्लेबाज हैं। हालांकि, विराट ने यह कारनामा साल 2019 में खेले गए विश्व कप में भी करके दिखाया था। वहीं, स्मिथ ने यह कारनामा 2015 में करके दिखाया था।