विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कपिल देव ने जब दाऊद इब्राहिम को ड्रेसिंग रूम से डांटकर भगाया, पूर्व कप्तान के गुस्से से चुपचाप निकल गया था अंडरवर्ल्ड डॉन

Published: Fri, 09 Oct 2026 06:00 AM (GMT+05:30)

भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले दाऊद इब्राहिम भारतीय ड्रेसिंग रूम में घुस आया था और खिलाड़ियों को कार देने का ऑफर ...और पढ़ें

कपिल देव-दाऊद इब्राहिम

कपिल देव-दाऊद इब्राहिम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एक समय ऐसा था, जब क्रिकेट से लेकर फिल्मी दुनिया तक, अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का बोलबोला था। क्रिकेट में मैच फिक्सिंग और खिलाड़ियों से भी दाऊद का संपर्क था और उसका नाम इसमें कई बार सामने आया था। दाऊद का नाम सुनकर ही लोग खौफ में आ जाते थे लेकिन एक नाम ऐसा था, जिसने इस डॉन को डांटकर ड्रेसिंग रूम से बाहर निकाल दिया था।

ये बात आज से लगभग 40 साल पहले की है, जब 80 और 90 के दशक में दाऊद का बोलबाला होता था। भारत, पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच यूएई में ट्राई सीरीज खेली जा रही थी। ये सीरीज यूएई में खेला जा रही थी और फाइनल के दौरान दाऊद भारत के ड्रेसिंग रूम में घुस आया था। इसके बाद भारतीय टीम के कप्तान कपिल देव ने उसे डांटकर बाहर निकाल दिया था।

भारत और पाकिस्तान का था फाइनल

दरअसल, 1986 में खेली गई इस ट्राई सीरीज का फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया। मुकाबले से एक दिन पहले भारतीय टीम के खिलाड़ी नेट में अभ्यास करने के बाद ड्रेसिंग रूम में मौजूद थे। इस दौरान मशहूर अभिनेता महमूद कुछ लोगों के साथ भारतीय ड्रेसिंग रूम में पहुंचे। उन्होंने टीम इंडिया के प्लेयर्स को बताया कि वो एक बड़ा बिजनेसमैन है लेकिन असल में वो दाऊद इब्राहिम था।

दाऊद जब भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में आया, तो उसने बात करते हुए खिलाड़ियों को ऑफर दिया। उसका कहना था कि अगर टीम इंडिया फाइनल में पाकिस्तान को हरा देती है, तो टीम के हर खिलाड़ी को एक टोयोटा कोरोला कार गिफ्ट में दी जाएगी। ये सुनकर हर कोई हैरान था क्योंकि ये विदेशी कार थी, जो उस दौर में मिलना बड़ी बात होती थी।

कपिल देव ने दाऊद को डांटकर भगाया था

जब दाऊद टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में आया, तो उस भारतीय कप्तान कपिल देव मौजूद नहीं थे। वे प्रेस कॉन्फ्रेंस से वापस आए, तो बाहरी लोगों को देखकर भड़क गए। उन्होंने महमूद से साफ शब्दों में उन्हें बाहर जाने को कहा। कपिल ने दाऊद को भी कड़े लहजे में कहा, "ये कौन है, बाहर जाओ अभी।" इसके बाद दाऊद चुपचाप बाहर चला गया। बाद में कपिल देव को बताया गया कि वो शख्स दाऊद था लेकिन पूर्व भारतीय कप्तान को इसके बावजूद न कोई डर लगा और न ही उनके चेहरे पर कोई शिकन थी।

यह भी पढ़ें- भुवनेश्वर कुमार के बाद अब मोहम्मद शमी की भी होगी वापसी? टीम इंडिया के कोच ने खत्म किया सस्पेंस

यह भी पढ़ें- ईशान अपने होम ग्राउंड पर छाने को तैयार, भारतीय कोच ने बताया किशन ने कितना किया बदलाव?