विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs SL: श्रीलंका के एक गेंदबाज ने कर दी भारतीय बल्‍लेबाजों की खटिया खड़ी, चौंकाने वाली गेंदबाजी की

Published: Sun, 04 Aug 2024 10:08 PM (IST)

दूसरे वनडे में श्रीलंका क्रिकेट टीम ने भारतीय क्रिकेट टीम को 32 रन से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करते ...और पढ़ें

जेफरी वांडरसे ने चटकाए 6 विकेट। इमेज- सोशल मीडिया
जेफरी वांडरसे ने चटकाए 6 विकेट। इमेज- सोशल मीडिया

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दूसरे वनडे में श्रीलंका क्रिकेट टीम ने भारतीय क्रिकेट टीम को 32 रन से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 240 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 42.2 ओवर में 208 रन पर सिमट गई।

श्रीलंका की जीत के हीरो अनुभवी स्‍पिनर जेफरी वांडरसे रहे। उन्‍होंने भारतीय बल्‍लेबाजों की खटिया खड़ी कर दी। एक समय लग रहा था कि भारतीय टीम आसानी से इस मैच को जीत लेगी, लेकिन सीरीज का अपना पहला मैच खेल रहे जेफरी वांडरसे ने भारत के आरमानों पर पानी फेर दिया।

7 महीने बाद वनडे खेल रहे थे जेफरी 

  • चोट से जूझ रही श्रीलंका टीम ने दूसरे वनडे में अपनी प्‍लेइंग 11 में 2 बदलाव किए।
  • कामिंदु मेंडिस और जेफरी वांडरसे को अंतिम 11 में जगह मिली।
  • जेफरी वांडरसे करीब 7 महीने बाद कोई वनडे खेल रहे थे।
  • इससे पहले वह आखिरी बार 8 जनवरी, 2024 को जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ कोलंबो में खेलते हुए नजर आए थे।
  • भारत के खिलाफ मिले मौके का वांडरसे ने पूरा लाभ उठाया।
  • उन्‍होंने अपने कोट के 10 ओवर में 3.3 की इकॉनमी से 33 रन देकर 6 विकेट चटकाए।
  • जेफरी वांडरसे ने भारत के टॉप ऑर्डर को ढेर कर मैच श्रीलंका की झोली में डाल दिया।

ये भी पढ़ें: IND vs SL: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, राहुल द्रविड़ को पछाड़कर बने वनडे के बादशाह

टॉप 6 बल्‍लेबाजों को भेजा पवेलियन 

जेफरी वांडरसे ने भारत के पहले 6 विकेट अपने नाम किए। रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 97 रन जोड़े। जेफरी वांडरसे ने इस पार्टनरशिप को तोड़ा। उन्‍होंने 14वें ओवर की तीसरी गेंद पर रोहित शर्मा का विकेट चटकाया। रोहित ने 44 गेंदों पर 64 रन की शानदार पारी खेली। इसके बाद जेफरी वांडरसे ने शुभमन गिल, शिवम दुबे, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल को पवेलियन की राह दिखाई।

ये भी पढ़ें: IND vs SL: दूसरे वनडे में चला रोहित शर्मा का बल्‍ला, तोड़ दिया सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड