जेम्स एंडरसन ने 44 साल की उम्र में छोड़ा इंग्लैंड, अब इटली में अपना जलवा दिखाएंगे दिग्गज गेंदबाज
इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन अब 44 साल की उम्र में इटली में क्रिकेट खेलते दिखेंगे। वह ...और पढ़ें

जेम्स एंडरसन

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन अब इटली में क्रिकेट खेलने के लिए तैयार हैं। उन्होंने हाल ही में इंग्लिश काउंटी टीम लंकाशायर के साथ अपना 25 सालों का रिश्ता खत्म किया था। इसके बाद 44 वर्षीय गेंदबाज के प्रोफेशनल क्रिकेट में भविष्य को लेकर सवाल थे। हालांकि, अब वे इटली में खेलते हुए दिखाई देंगे।
एंडरसन, जो इंग्लैंड के लिए सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं, उन्होंने अपनी फिटनेस से सभी को प्रभावित किया है। अब वे इटली में एक लीग में खेलते हुए दिखाई देंगे। वहां पर एंडरसन कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। वे इटालिया टी10 लीग में खेलेंगे, जहां वे नपोली नाइट्स की कप्तानी करेंगे और उसी फ्रेंचाइजी के सह-मालिक भी हैं।
इटली में क्रिकेट खेलेंगे जेम्स एंडरसन
इटली में इटालिया टी10 लीग की शुरुआत होने वाली है। इस लीग में एंडरसन कप्तान के तौर पर नपोली नाइट्स के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे। उन्होंने यहां पर खेलने के लिए खुशी जताई है। उनका कहना है कि उन्हें इस खेल ने बहुत कुछ दिया है और अब वे कुछ नया करने के लिए बहुत उत्साहित हैं। पूर्व इंग्लिश तेज गेंदबाज ने कहा, "क्रिकेट ने मुझे करियर के दौरान बहुत कुछ दिया है। अब मेरे पास एक अलग तरह के खेल में शामिल होने का मौका है। मैं इसके लिए बहुत उत्साहित हूं।"
इटालिया टी10 लीग क्या है?
इटालिया टी10 में कुल छह टीमें हिस्सा लेंगी। यहां पर 10 ओवर के मुकाबले खेले जाएंगे। इससे पहले अबू धाबी टी10 लीग भी खेली जा चुकी है। ठीक उसी तरह ये लीग भी खेली जाएगी। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 18 नवंबर से होगी, जिसका फाइनल मुकाबला 29 नवंबर को खेला जाएगा।
इस टूर्नामेंट को शुरू करने के पीछे का कारण इटली में क्रिकेट को बढ़ावा देना है। इटली ने इसी साल भारत में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया था। इसके बाद उन्होंने टूर्नामेंट में ग्रुप स्टेज में नेपाल को हराकर चर्चा बटोरी थी। अब वहां पर टी10 लीग शुरू हो रही है, जिसमें एंडरसन जैसे महान खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जो युवा प्लेयर्स का मार्गदर्शन करेंगे।
