शादी के छह महीने बाद हनीमून के लिए रवाना हुए रोहित शर्मा और रितिका
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा इस साल की शुरुआत से ही लगातार क्रिकेट खेलने में व्यस्त है। अब आइपीएल9 सीजन समाप्त होने के बाद उन्हें कुछ समय का ब्रेक मिला है जिसका फायदा उठाते हुए रोहित अपनी पत्नी रितिका सजदेह को लेकर छुट्टियों पर निकल गए है।
नई दि्ल्ली। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा इस साल की शुरुआत से ही लगातार क्रिकेट खेलने में व्यस्त है। अब आइपीएल9 सीजन समाप्त होने के बाद उन्हें कुछ समय का ब्रेक मिला है जिसका फायदा उठाते हुए रोहित अपनी पत्नी रितिका सजदेह को लेकर छुट्टियों पर निकल गए हैं।
जिसके बाद रोहित ने अपने फैंस को ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी और लिखा कि "हनीमू टाइम" शूरू हो गया है।उन्होंने साथ ही एक और ट्वीट कर एयरलाइंस के खाने और स्टाफ की तारीफ भी की।Finally honeymoon time!! So impressed with @EtihadAirways #Reimagined #EtihadAirways pic.twitter.com/ueV3tvVw6a
— Rohit Sharma (@ImRo45) June 2, 2016
रोहित को जिम्बाब्वे दौरे के लिए आराम दिया गया है। इसके बाद वो टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज जाएंगे।Touchdown in Rome!Long flight but @EtihadAirways made it so special with the amazing food & staff #Reimagined pic.twitter.com/1PMTcWRCol
— Rohit Sharma (@ImRo45) June 3, 2016