विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत में जन्मे न्यूजीलैंड के इस खिलाड़ी ने पंजाबी रीति-रिवाज से रचाई शादी, देखें तस्वीरें

By Vikash GaurEdited By:
Published: Mon, 23 Sep 2019 03:19 PM (IST)

भारत में जन्मे और न्यूजीलैंड टीम के स्पिनर ईश सोढ़ी शादी के बंधन में बंध गए हैं। ईश सोढ़ी ने पंजाबी रीति-रिवाज से अपनी शादी रचाई है।

भारत में जन्मे न्यूजीलैंड के इस खिलाड़ी ने पंजाबी रीति-रिवाज से रचाई शादी, देखें तस्वीरें
भारत में जन्मे न्यूजीलैंड के इस खिलाड़ी ने पंजाबी रीति-रिवाज से रचाई शादी, देखें तस्वीरें

नई दिल्ली, जेएनएन। भारत के पंजाब प्रांत के लुधियाना में जन्मे न्यूजीलैंड टीम के स्पिनर ईश सोढ़ी शादी के बंधन में बंध गए हैं। ईश सोढ़ी ने पंजाबी रीति-रिवाज से अपनी शादी रचाई है। ईश सोढ़ी ने ऑकलैंड के तकनिनी के सुप्रीम सिख सोसाइटी गुरुद्वारा में एक निजी समारोह में अपनी मंगेतर एंजेलिना वैन रोजमेलन( Angelina Van Roosemalen) से शादी की है।

न्यूजीलैंड मीडिया के मुताबिक, ईश सोढ़ी और एंजेलिना की शादी में करीब 100 करीबी लोगों ने शिरकत की। इसमें दोनों परिवारों के लोग, कुछ रिश्तेदार और कुछ अतिथि शामिल थे। बता दें कि ईश सोढ़ी का पूरा नाम इंदरबीर सिंह सोढ़ी है, जिनका जन्म पंजाब के लुधियाना में हुआ है। चार साल की उम्र में ईश सोढ़ी अपने माता-पिता के साथ न्यूजीलैंड चले गए।

न्यूजीलैंड के खूबसूरत शहर ऑकलैंड साउथ के पापाटोइटोइ हाई स्कूल (Papatoetoe High School) में उन्होंने शुरुआती पढ़ाई की। 26 वर्षीय ईश सोढ़ी ने हाल ही बताया था कि वे चर्च के साथ-साथ एक गुरुद्वारे में भी शादी करेंगे। ईश सोढ़ी की पत्नी क्रिस्चियन हैं। ईश सोढ़ी आखिरी बार वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल और श्रीलंका के खिलाफ सितंबर में हुई टी20 सीरीज में नज़र आए थे।

ये भी पढ़ेंः इस भारतीय खिलाड़ी ने गुस्से की आग से टैलेंट ही नहीं अपना करियर भी किया है तबाह!

लेग स्पिनर ईश सोढ़ी ने बांग्लादेश के खिलाफ न्यूजीलैंड की टीम के लिए अपना टेस्ट डेब्यू किया था। वहीं, जिम्बाब्वे के खिलाफ साल 2015 में ईश सोढ़ी ने वनडे इंटरनेशनल डेब्यू किया था। ईश सोढ़ी न्यूजीलैंड के लिए घरेलू क्रिकेट नोर्दन डिस्ट्रिक्ट्स की ओर से खेलते हैं। ईश सोढ़ी टी20 इंटरनेशनल आइसीसी रैंकिंग में नंबर वन खिलाड़ी रहे हैं।