IPL 2027 Auction: LSG के पर्स में सबसे ज्यादा 47.45 करोड़ रुपये, जानें किस टीम के पास कितनी रकम ?
आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले सभी टीमों के पास कुल मिलाकर 295.60 करोड़ रुपये बचे हैं। कुल 66 स्लॉट खाली है, जिसमें 25 विदेशी खिलाड़ियों का स्लॉट है।

आईपीएल ट्रॉफी (P.C - BCCI X)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2027 के मेगा ऑक्शन में शामिल होने के लिए 1220 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। 1220 प्लेयर्स में 939 भारतीय क्रिकेटर है, वहीं विदेशी खिलाड़ियों की संख्या 181 है। आईपीएल के मिनी ऑक्शन में सभी टीमों के पास कुल मिलाकर 295.60 करोड़ रुपए हैं, जिससे 66 स्लॉट भरे जाने हैं।
आईपीएल के मिनी ऑक्शन से पहले कई टीमों के बीच ट्रेड भी हुआ। लखनऊ सुपरजायंट्स ने कप्तान ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स के साथ ट्रेड किया। ऋषभ पंत की जगह कुलदीप यादव की लखनऊ सुपरजायंट्स में एंट्री हुई. इसके अलावा चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच भी खिलाड़ियों की अदलाबदली हुई। मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच हुए ट्रेड में अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस से जुड़े, वहीं हार्दिक पांड्या की पंजाब किंग्स में एंट्री हुई। इस बड़े ट्रे़ड का असर टीम के पर्स पर भी पड़ा।
लखनऊ सुपरजायंट्स के पास सबसे बड़ा पर्स
आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन में लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम सबसे बड़े पर्स के साथ उतरेगी। लखनऊ सुपरजायंट्स के पास 47.45 करोड़ रुपये बचे हैं। लखनऊ की टीम ने ऋषभ पंत और मोहम्मद शमी जैसे बड़े नामों को ट्रेड आउट किया, जिससे टीम का पर्स मजबूत हुआ। इसके अलावा टीम ने आवेश खान, एनरिक नॉर्खिया, वानिंदु हसरंगा, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, जॉर्ज लिंडे, नमन तिवारी और अर्शिन कुलकर्णी सहित कई खिलाड़ियों को रिलीज़ किया।
किस टीम के पास कितनी रकम ?
लखनऊ सुपरजायंट्स- 47.45 करोड़
कोलकाता नाइटराइडर्स- 41.65 करोड़
सनराइजर्स हैदराबाद- 40.15 करोड़
दिल्ली कैपिटल्स- 39.50 करोड़
मुंबई इंडियंस- 30.25 करोड़
चेन्नई सुपरकिंग्स- 28.05 करोड़
राजस्थान रॉयल्स- 27.05 करोड़
पंजाब किंग्स- 18.60 करोड़
आरसीबी- 14.15 करोड़
गुजरात टाइटंस- 8.75 करोड़
मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के पास सबसे ज्यादा स्लॉट खाली
आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस को सबसे ज्यादा नौ-नौ खिलाड़ियों को चुनना है। कोलकाता नाइट राइडर्स के पास आठ जगहें खाली हैं, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के पास सात-सात स्लॉट बाकी हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स के पास छह खिलाड़ियों की जगह खाली है। आरसीबी के पास विदेशी खिलाड़ियों के लिए एक स्लॉट खाली है। चेन्नई सुपरकिंग्स, गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स के पास दो-दो विदेशी खिलाड़ियों का स्लॉट बाकी है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम चार विदेशी प्लेयर्स को शामिल कर सकती है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।