Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IPL auction 2024: गुमनाम खिलाड़ी को दिल्ली कैपिटल्स ने बनाया करोड़पति, MS Dhoni के राज्य से है नाता

    By Umesh KumarEdited By: Umesh Kumar
    Updated: Tue, 19 Dec 2023 07:07 PM (IST)

    झारखंड के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र पर सबसे पहले चेन्‍नई ने बोली लगाई। बीच में गुजरात कूदी पड़ी। 20 लाख से उनकी कीमत 60 लाख पहुंच गई। सीएके और गुजरात को लड़ते देख दिल्‍ली भी बीच में कूद पड़ी और बोली 1 करोड़ पार कर गई। कुछ ही मिनटों में बोली 7 करोड़ तक पहुंच गई। अंत में दिल्ली के हाथ जीत लगी।

    Hero Image
    Kumar Kushagra को दिल्ली कैपिटल्स ने बनाया करोड़पति।

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IPL Auction 2024: आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन में झारखंड का एक और खिलाड़ी अपनी पहचान बनाने में सफल हुआ। महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) और ईशान किशन (Ishan Kishan) के बाद झारखंड का युवा विकेटकीपर बल्लेबाज करोड़पति बन गया है। अनकैप्ड खिलाड़ी कुमार कुशाग्र (Kumar Kushagra) को दिल्ली ने उनके बेस प्राइज 20 लाख से 7.20 करोड़ रुपये की बड़ी बोली के साथ खरीदा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र पर सबसे पहले चेन्‍नई ने बोली लगाई। बीच में गुजरात कूदी पड़ी। 20 लाख से उनकी कीमत 60 लाख पहुंच गई। सीएके और गुजरात को लड़ते देख दिल्‍ली भी बीच में कूद पड़ी और बोली 1 करोड़ पार कर गई। कुछ ही मिनटों में बोली 7 करोड़ तक पहुंच गई। अंत में दिल्ली कैपिटल्स ने इस युवा खिलाड़ी को 7.20 करोड़ में खरीद कर अपने खेमे में शामिल कर लिया।

    ऐसे बदल गई किस्मत

    गौरतलब हो कि ईशान किशन की गैरमौजूदगी में कुशाग्र झारखंड के मुख्य विकेटकीपर बन गए हैं। ईशान किशन के राष्ट्रीय टीम में चयन होने के बाद से कुमार कुशाग्र की किस्मत ने पलटी मारी और वह झारखंड के लिए विकेटकीपिंग कर रहे हैं। ऋषभ पंत के चोटिल होने के बाद दिल्ली कैपिटल्स को एक विकेट कीपर की तलाश थी, जो कुमार कुशाग्र पर समाप्त हुई।

    यह भी पढ़ें- IPL 2024 Auction: 12 रन देकर 6 विकेट लेने वाले Alzarri Joseph पर RCB हुई मेहरबान, बना लिया अपना कदरदान

    एक पारी ने बना दिया करोड़पति

    बता दें कि कुमार कुशाग्र ने कोई तूफानी पारी नहीं खेली है, लेकिन विजय हजारे ट्रॉफी में उनकी एक पारी ने सभी को निगाह उनकी तरफ कर दीं। महाराष्ट्र के खिलाफ 355 रनों का पीछा करते हुए कुशाग्र ने झारखंड के लिए छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंद में चार चौकों और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 67 रन की पारी खेली थी और टीम को जीत दिलाई थी। कुशाग्र की इस पारी ने वहां उपस्थित कई स्काउट्स को प्रभावित किया था।

    यह भी पढ़ें- IPL Auction 2024 में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का बोलबाला, SRH और KKR ने इन 3 प्लेयरों के लिए खोली अपनी तिजोरी