विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IPL Auction 2024 में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का बोलबाला, फ्रेंचाइजियों ने इन प्लेयर्स के लिए खोली अपनी तिजोरी

By Umesh KumarEdited By: Umesh Kumar
Published: Tue, 19 Dec 2023 06:03 PM (IST)

आईपीएल 2024 के लिए मिनी ऑक्शन दुबई में आयोजित किया गया। इस मिनी ऑक्शन में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का बोलबाला रहा। ...और पढ़ें

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर जमकर हुई पैसों की बारिश।
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर जमकर हुई पैसों की बारिश।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2024 मिनी ऑक्शन में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर जमकर पैसों की बारिश हुई। फ्रेंचाइजियों ने मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और ट्रेविस हेड पर खूब पैसों की बारिश की। मिचेल स्टार्क आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने।

मिचेल स्टार्क बने सबसे महंगे खिलाड़ी

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) आईपीएल इतिहास (IPL) के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24 करोड़ 75 लाख रुपये में मिचेल स्टार्क को अपने खेमे में शामिल किया। आईपीएल 2024 ऑक्शन में जब मिचेल का नाम आया तो सबसे पहले दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस ने बोली की शुरुआत की। हालांकि, अंत में केकेआर ने बाजी मार ली।

SRH ने पैट कमिंस के लिए खोली तिजोरी

ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान पैट कमिंस ने मिनी ऑक्शन में इतिहास रच दिया। पैट कमिंस पर छप्पर फाड़कर पैसों की बारिश हुई। उन्हें खरीदने के लिए मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स, आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद ने दिलचस्पी दिखाई, लेकिन बाद में एसआरएच ने बाजी मारी। सनराइजर्स ने 20.50 करोड़ में खरीदा। संभवतः वह सनराइजर्स हैदराबाद की कमान संभालते हुए भी दिखाई दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें- IPL Auction 2024: Travis Head को Kaviya Maran ने कर दिया मालामाल, CSK और SRH के बीच बोली को लेकर हुई जंग

ट्रेविस हेड पर हुई पैसों की बारिश

ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड को लेकर भी दो टीमों के बीच जंग देखने को मिली। चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बोली 5 करोड़ तक चली गई। आखिरी में चेन्नई सुपर किंग्स ने कदम पीछे खींच लिए। सनराइजर्स हैदराबाद ने 6.80 करोड़ में खरीदा। ट्रेविस हेड पहली बार आईपीएल खेलेंगे।

यह भी पढ़ें- IPL 2024 Auction: चेन्नई सुपर किंग्स का मास्टर स्ट्रोक आया काम, 6 करोड़ के अंदर दो ऑलराउंडर्स को खरीद कर दिया कमाल

स्पेंसर पर लगी 10 करोड़ की बोली

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन को गुजरात टाइटंस ने 10 करोड़ रुपये में खरीदा। दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात के बीच जंग देखने को मिली। स्पेंसर जॉनसन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए अब तक 2 टी20I और 1 वनडे मैच खेला है।

झाय रिचर्डसन को 5 करोड़ में बिके

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन के लिए दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच लड़ाई देखने को मिली। हालांकि, 5 करोड़ रुपये में दिल्ली कैपिटल्स ने झाय रिचर्डसन को खरीद लिया।