विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IPL 2027 Auction: चार साल बाद भारत में लौटेगी खिलाड़ियों की नीलामी, चेयरमैन अरुण धूमल ने दी जानकारी

Published: Wed, 16 Sep 2026 06:31 PM (IST)

आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने घोषणा की है कि आईपीएल 2027 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी तीन साल बाद भारत ...और पढ़ें

अरुण धूमल

अरुण धूमल

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

पीटीआई, नई दिल्ली। पिछले तीन सत्र विदेश में कराने के बाद आईपीएल 2027 सत्र के लिए खिलाड़ियों की नीलामी भारत में होगी। आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने यह जानकारी दी। पिछले तीन सत्र में नीलामी दुबई, जेद्दा और अबुधाबी में हुई है।धूमल ने कहा कि हर साल हम कोशिश करते हैं कि यह भारत में हो लेकिन शादियों के समय के कारण हमें जगह नहीं मिलती।

इस बार हम भारत में ही कराएंगे, क्योंकि यह छोटी नीलामी होगी और हमें वेन्यू मिल जाएगा। बीसीसीआई की 18 सितंबर को होने वाली एजीएम के दौरान धूमल का आईपीएल चेयरमैन फिर चुना जाना तय है। नीलामी कहां होगी, यह बीसीसीआई के पसंदीदा शहरों में उपलब्धता पर निर्भर करेगा।

BCCI ने टीमों से मांगा था फीडबैक

संचालन परिषद की हाल ही में हुई बैठक में इंपैक्ट खिलाड़ी के विवादित नियम पर भी चर्चा की गई। बीसीसीआई ने टीमों से ताजा फीडबैक मांगा था। हालांकि यह नियम 2027 तक लागू रहने वाला है। भारत के वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल, पूर्व कप्तान रोहित शर्मा, स्टार हरफनमौला हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल ने इस नियम पर ऐतराज जताया है। आईपीएल 2026 से पहले अधिकांश कप्तानों ने इसे लेकर बीसीसीआई से ऐतराज जताया है जिससे नियम को खत्म करने की मांग सामने आई है।

BCCI समीक्षा के लिए तैयार: धूमल

धूमल ने कहा कि बीसीसीआई इसकी समीक्षा के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि इस मसले पर बातचीत हो रही है। हम सभी पक्षों से फीडबैक लेंगे जिसके बाद ही फैसला लिया जाएगा। इस नियम के तहत टीमें मैच में किसी भी समय एक स्थानापन्न खिलाड़ी ला सकती हैं। एजीएम में धूमल के अलावा खैरूल मजूमदार भी आईपीएल संचालन परिषद में फिर चुने जाएंगे।

यह भी पढ़ें- WPL 2027 की तारीखों का हुआ एलान, BCCI ने की प्लेयर रिटेंशन डेडलाइन की भी घोषणा

यह भी पढ़ें- चमारी अटापट्टू की कप्तानी में एशियन गेम्स में खेलेगी श्रीलंका महिला टीम, विश्मी गुणारत्ने को नहीं मिली जगह