RCB vs LSG Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे आरसीबी बनाम एलएसजी का लाइव मैच? डिटेल्स करें नोट
आईपीएल 2026 का 23वां मैच 15 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच बेंगलुरु के एम ...और पढ़ें

RCB vs LSG Live Streaming: कहां और कैसे देखें आरसीबी बनाम एलएसजी का लाइव मैच
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। RCB vs LSG Live Streaming: आईपीएल 2026 का 23वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच 15 अप्रैल को खेला जाना है। ये मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।
आरसीबी की टीम ने इस सीजन में चार मैच खेले है, जिसमें से उन्होंने तीन मैच में जीत हासिल की है। हैदराबाद, सीएसके और एमआई के खिलाफ उन्हें जीत मिली। राजस्थान के खिलाफ मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। आरआर की टीम मौजूदा समय 6 अंक और +1.148 नेट रन रेट के साथ वो तीसरे पायदान पर है, जबकि एलएसजी की टीम 4 में से दो मैच जीतकर अंक तालिका में 7वें पायदान पर मौजूद है। ऐसे में आरसीबी बनाम एलएसजी का लाइव मैच फैंस फ्री में कब, कहां और कैसे देख सकते हैं, आइए जानते हैं।
RCB vs LSG Live Streaming
दिन- 15 अप्रैल 2026, बुधवार
समय- रात 7:30 PM
वेन्यू- एम चिन्नास्वामी, बेंगलुरु
RCB vs LSG का लाइव मैच कहां देखें?
आरसीबी बनाम एलएसजी का लाइव मैच फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।
RCB VS LSG: कितनी बार आमने-सामने?
मैच कुल खेले- 6
आरसीबी ने जीते- 4
लखनऊ ने जीते-2
बेनतीजा-0
आरसीबी बनाम एलएसजी: दोनों टीमें
राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB)
विराट कोहली, फिल साल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), क्रुणाल पांड्या, टिम डेविड, जितेश शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, मंगेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, सुयश शर्मा
इम्पैक्ट प्लेयर: देवदत्त पडिक्कल
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)
मिशेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, जॉर्ज लिंडे, मोहम्मद शमी, अवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव
इम्पैक्ट प्लेयर: आयुष बडोनी
यह भी पढ़ें- MI vs RCB: कोहली की चोट पर कप्तान रजत पाटीदार ने दिया अपडेट, मुंबई में जीत का असली मंत्र भी बताया
यह भी पढ़ें- Sanju Samson के सिर सजा ICC प्लेयर ऑफ द मंथ का ताज, बुमराह और इस खिलाड़ी को पछाड़ा
