विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MI vs RCB: कोहली की चोट पर कप्तान रजत पाटीदार ने दिया अपडेट, मुंबई में जीत का असली मंत्र भी बताया

Published: Mon, 13 Apr 2026 10:24 AM (IST)

एमआई के खिलाफ मैच में विराट कोहली ने अर्धशतक लगाया, लेकिन टखने की चोट के कारण वे फील्डिंग के लिए ...और पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Rajat Patidar on Virat Kohli Fitness: आईपीएल के 20वें मैच में आरसीबी ने एमआई को 18 रन से मात दी। इस जीत के साथ बेंगलुरु टीम ने इस सीजन में अपनी तीसरी जीत दर्ज की और अंक तालिका में तीसरे पायदान पर है। टॉस मुंबई इंडियंस के कप्तान ने जीता था और उन्होंने पहले गेंदबाजी का फैसला किया था।

जवाब में मुंबई इंडियंस टीम की बैटिंग कमाल की रही और ये मैच आरसीबी ने 18 रन से जीत लिया। इस मैच में आरसीबी टीम के दिग्गज बैटर विराट कोहली ने अर्धशतक लगाया, लेकिन इस दौरान कोहली की चोट ने टीम की चिंता बढ़ा दी। मैच के बाद आरसीबी टीम के कप्तान रजत पाटीदार ने कोहली की चोट पर अपडेट दिया है।

Rajat Patidar ने किंग कोहली की फिटनेस पर दिया अपडेट

दरअसल, मैच की पहली पारी में किंग कोहली ने इस सीजन का अपना दूसरा अर्धशतक लगाया, लेकिन दूसरी पारी में वो फील्डिंग के लिए मैदान पर नहीं उतरे। इस सीजन में अपने नए और आक्रामक अंदाज के लिए सुर्खियां बटोरने वाले कोहली अपनी स्वाभाविक लय के लिए संघर्ष करते दिखे। उन्होंने 38 गेंद में 50 रन बनाए। आउट होने के बाद कोहली काफी निराश दिखे थे और उन्होंने गुस्से में अपना हेलमेट और ग्लव्स फेंक दिए थे। टखने में समस्या के चलते वह फील्डिंग करने नहीं उतरे। उनकी जगह जैकब बेथेल मैदान पर आए।

मैच के बाद रजत पाटीदार ने साफ कहा कि कोहली की चोट की स्थिति पूरी तरह साफ नहीं है, लेकिन उन्हें मैदान से बाहर रखना एक एहतियाती कदम था।

पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में उन्होंने कहा,

"मुझे अभी पूरी जानकारी नहीं है, लेकिन मुझे लगता है कि वह (विराट) अभी ठीक हैं। मुझे महसूस हो रहा है कि चिंता की कोई बात नहीं है।"

वानखेड़े स्टेडियम का माहौल कैसा था?

कप्तान पाटीदार ने आगे कहा कि वानखेड़े जैसे ऐतिहासिक मैदान पर खचाखच भरे स्टेडियम में खेलना एक अलग ही एहसास देता है। उन्होंने विराट और सॉल्ट की ओपनिंग पार्टनरशिप और अंत में टिम डेविड के साथ अपने कैमियो को एक 'प्योर टीम एफर्ट' करार दिया।

यह भी पढ़ें- MI vs RCB: मुंबई में आरसीबी का ‘असॉल्ट’, घर में घुसकर रौंदा; प्वाइंट्स टेबल में टॉप-4 की जंग तेज

यह भी पढ़ें- MI vs RCB: विराट कोहली की चोट से बेंगलुरु को लगा बड़ा झटका, क्या अगले मैच से होंगे बाहर?