विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'वैभव सूर्यवंशी का डर है', दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज के रिएक्शन के बाद पूर्व खिलाड़ी ने बताया 15 साल के बल्लेबाज का इम्पैक्ट

Published: Sat, 02 May 2026 12:42 PM (IST)

वैभव सूर्यवंशी का बल्ला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नहीं चला और फिर काइल जेमिसन ने जिस तरह से जश्न मनाया उसे देख पू्र्व क्रिकेटर ने गुस्सा जाहिर किया है। 

वैभव सूर्यवंशी ने छोड़ा प्रभाव

वैभव सूर्यवंशी ने छोड़ा प्रभाव

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कुछ खास नहीं कर पाए और चार रन बनाकर बोल्ड हो गए। उनको काइल जेमिसन ने अपना शिकार बनाया। इसके बाद जेमिसन निशाने पर हैं। इसका कारण उनका जश्न मानना है।

जेमिसन ने दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर वैभव को बोल्ड कर दिया। इसके बाद उन्होंने बहुत जोश में जश्न मनाया। जेमिसन हवा में मुक्के बरसाने लगे और फिर उन्होंने वैभव की तरफ घूरा भी। ये देख भारत के पूर्व क्रिकेटर प्रियांक पांचाल गुस्सा हो गए हैं और जेमिसन को लताड़ने के साथ ही उन्होंने वैभव के प्रभाव के बारे में भी बात की है।

वैभव का है डर

जेमिसन ने जो किया वो प्रियांक को पसंद नहीं आया। उन्होंने एक्स पर लिखा, "31 साल के काइल जेमिसन 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद आक्रामक रूप से जश्न मना रहे हैं। ये देखकर अच्छा नहीं लग रहा है। लेकिन इससे ये भी पता चलता कि वैभव ने अपनी विरोधी टीमों में कितना डर और अपना कितना प्रभाव छोड़ा है।"

वैभव इस सीजन शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। वह लगातार ऑरैंज कैप की रेस में हैं। उन्होंने इस सीजन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 36 गेंदों पर शतक जमा बताया था कि पिछले साल आईपीएल में उन्होंने जो किया वो कोई तुक्का नहीं था।

 

ऐसा रहा मैच

वैभव का बल्ला दिल्ली के खिलाफ नहीं चला और उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली ने राजस्थान को सात विकेट से मात दी। कप्तान रियान पराग की 90 रनों की पारी के दम पर राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट खोकर 225 रन बनाए थे। दिल्ली कैपिटल्स ने ये टारगेट 19.1 ओवरों में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।

दिल्ली की टीम जीत गई, लेकिन जेमिसन के लिए बुरी खबर भी आई। वैभव के खिलाफ आक्रामक जश्न के चलते आईपीएल ने उनको फटकार लगाई है और साथ ही एक डिमेरिट अंक भी दिया है।

यह भी पढ़ें- RR vs DC: वैभव सूर्यवंशी को ताव दिखाना काइल जेमिसन को पड़ा भारी, दिल्ली के गेंदबाज को लगी फटकार

यह भी पढ़ें- RR vs DC: दिल्ली ने राजस्थान को घर में पटक किया बड़ा कमाल, रॉयल्स के नाम भी आए अनचाहे रिकॉर्ड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।