विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IPL 2023 Mini Auction: आज 87 स्लाट के लिए लगेगी 405 खिलाड़ियों पर बोली, पढ़ें किस टीम के पास बचा है कितना पैसा

By Jagran NewsEdited By: Umesh Kumar
Published: Thu, 22 Dec 2022 07:39 PM (IST)Updated: Fri, 23 Dec 2022 09:09 AM (IST)

IPL 2023 Auction कोच्चि में आज 23 दिसंबर को आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन आयोजित किया जाएगा। इस नीलामी ...और पढ़ें

23 दिसंबर को कोच्चि में होगा आईपीएल 2023 का मिनी ऑक्शन। IPL 2023 Mini Auction
23 दिसंबर को कोच्चि में होगा आईपीएल 2023 का मिनी ऑक्शन। IPL 2023 Mini Auction

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2023 के लिए शुक्रवार को होने वाली मिनी नीलामी में जब 10 टीमें टेबल पर बैठेंगी, तो उनके बीच बड़े खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करने की होड़ देखने को मिल सकती है। बेन स्टोक्स, सैम करन और कैमरून ग्रीन बड़ी बोली की होड़ में सबसे आगे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद टीम के पास सबसे ज्यादा पैसे हैं। वहीं सबसे कम पैसा KKR के पास है।

पीठ की चोट के कारण पिछले सत्र में न खेल पाने वाले कुर्रन का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है। कुर्रन के अलावा उनके हमवतन बेन स्टोक्स और बेहतरीन फार्म में चल रहे बल्लेबाज हैरी ब्रूक पर भी मोटी बोली लग सकती है। ब्रूक ने हाल ही में पाकिस्तान के विरुद्ध टेस्ट सीरीज में तीन शतक जड़े हैं। स्टोक्स का आधार मूल्य दो करोड़ रुपए जबकि ब्रूक का 1.5 करोड़ रुपए है। आस्ट्रेलियाई आलराउंडर कैमरून ग्रीन पर भी सभी की निगाहें रहेंगी।

आईपीएल मिनी नीलामी में ये बड़े नाम शामिल

नीलामी में शामिल अन्य बड़े नामों में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन भी शामिल हैं। उनका आधार मूल्य दो करोड़ रुपये है। सनराइजर्स हैदराबाद ने विलियमसन और वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन को 'रिलीज' कर दिया था। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट भी नीलामी का हिस्सा होंगे। जिम्बाब्वे के आलराउंडर सिकंदर रजा भी फ्रेंचाइजी टीमों को आकर्षित कर सकते हैं। बीते 12 महीनों में टी-20 क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है।

मयंक पर दांव लगा सकती है हैदराबाद

भारतीय खिलाड़ियों में मयंक अग्रवाल पर कई टीमों की नजरें होंगी। अग्रवाल का आधार मूल्य एक करोड़ रुपये है। विलियमसन को रिलीज करने के बाद हैदराबाद को एक कप्तान की जरूरत है। मयंक पिछले सत्र में पंजाब की कप्तानी कर चुके हैं, ऐसे में सनराइजर्स उन पर मोटी रकम खर्च कर सकती है।

अफगानिस्तान के अल्लाह सबसे युवा खिलाड़ी

आइपीएल नीलामी में शामिल खिलाड़ियों में अफगानिस्तान के 15 वर्षीय अल्लाह मोहम्मद सबसे युवा हैं। उनका आधार मूल्य 20 लाख रुपये रखा गया है। वहीं, आइपीएल में तीन बार हैट्रिक ले चुके 40 वर्षीय अमित मिश्रा सबसे बुजुर्ग खिलाड़ी हैं।

टीमों के पास कितना पैसा और स्लाट

चेन्नई सुपर किंग्स रकम बाकी : 20.45 करोड़ रिटेन खिलाड़ी : 18 (6 विदेशी) उपलब्ध स्थान : 7 (2 विदेशी)

दिल्ली कैपिटल्स रकम बाकी : 19.45 करोड़ रिटेन खिलाड़ी : 20 (6 विदेशी) उपलब्ध स्थान : 5 (2 विदेशी)

गुजरात टाइटंस रकम बाकी : 19.25 करोड़ रिटेन : 18 (5 विदेशी) उपलब्ध स्थान : 7 (विदेशी 3)

कोलकाता नाइट राइडर्स रकम बाकी : 7.05 करोड़ रिटेन खिलाडी : 14 (5 विदेशी) उपलब्ध स्थान : 11 (3 विदेशी)

लखनऊ सुपर जाइंट्स रकम बाकी : 23.35 करोड़ रिटेन खिलाड़ी : 15 (4 विदेशी) उपलब्ध स्थान : 10 (4 विदेशी)

मुंबई इंडियंस रकम बाकी : 20.55 करोड़, रिटेन खिलाड़ी : 16 (5 विदेशी) उपलब्ध स्थान : 9 (3 विदेशी)

पंजाब किंग्स रकम बाकी : 32.2 करोड़ रिटेन खिलाड़ी : 16 (5 विदेशी) उपलब्ध स्थान : 9 (3 विदेशी)

रायल चैलेंजर्स बेंगलोर रकम बाकी: 8.7 करोड़ रिटेन खिलाड़ी : 18 (6 विदेशी) उपलब्ध स्थान : 7 (2 विदेशी)

राजस्थान रायल्स रकम बाकी : 13.2 करोड़ रिटेन खिलाड़ी : 16 (4 विदेशी)उपलब्ध स्थान : 9 (4 विदेशी)

सनराइजर्स हैदराबाद रकम बाकी : 42.25 करोड़ रिटेन खिलाड़ी : 12 (4 विदेशी)उपलब्ध स्थान : 13 (4 विदेशी)

IPL नीलामी में अब तक की सबसे बड़ी बोली

आईपीएल के इतिहास में कुछ खिलाड़ियों पर सबसे बड़ी बोली लगी है। इनमें साल 2021 में राजस्थान रायल्स ने क्रिस मोरिस को 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। 2015 में दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को 16 करोड़ में खरीदा था। दिनेश कार्तिक को आरसीबी ने 10.5 करोड़ रुपये में 2019 में खरीदा। वरुण चक्रवर्ती को पंजाब किंग्स 8.4 करोड़ में 2020 में, 2021 में शिमरन हेटमायर को दिल्ली कैपिटल्स ने 7.75 करोड़ रुपये में, झाय रिचर्डसन को 2021 में पंजाब किंग्स ने 14 करोड़ में खरीदा था।

यह भी पढ़ें- IPL 2023 Auction Rule: आईपीएल मिनी ऑक्शन में लागू होता है साइलेंट टाई-ब्रेकर नियम, जानें कैसे करता है काम

यह भी पढ़ें- IPL 2023: मैदान के बाहर भिड़ेंगे ये 10 रणनीतिकार, 8 साल बाद KKR को चैंपियन बनवा सकते हैं चंद्रकांत पंडित