विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IPL 2023 Auction में ऑस्ट्रेलिया के 22 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, जानिए किसका कितना है बेस प्राइस

By Jagran NewsEdited By: Umesh Kumar
Published: Thu, 15 Dec 2022 03:54 PM (IST)

IPL 2023 auction 132 विदेशी खिलाड़ियों में 21 खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया से हैं। इंग्लैंड के 27 साउथ अफ्रीका के 22 खिलाड़ी ...और पढ़ें

आइपीएल ऑक्शन 2023 के लिए खिलाड़ियों की सूची जारी। फोटो ट्विटर
आइपीएल ऑक्शन 2023 के लिए खिलाड़ियों की सूची जारी। फोटो ट्विटर

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। आइपीएल 2023 ऑक्शन (IPL 2023 auction) के लिए अब कुछ ही दिन बचे हैं। कोच्चि में 23 दिसंबर को होने वाले मिनी ऑक्शन के लिए खिलाड़ियों की सूची जारी हो चुकी है। इस बार के ऑक्शन में 405 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। इससे 132 विदेशी खिलाड़ी और 273 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं।

132 विदेशी खिलाड़ियों में 21 खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया से हैं। इंग्लैंड के 27 साउथ अफ्रीका के 22 खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें से तीन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों अपना बेस प्राइस दो करोड़ रुपये रखा है। इनमें कैमरून ग्रीन, ट्रैविस हेड, क्रिस लिन शामिल हैं।

पांच अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल

सूची में ऑस्ट्रेलिया के पांच अनकैप्ड क्रिकेटर शामिल हैं। इनमें लांस मॉरिस, हेडन केर, जैक प्रेस्टविज, पीटर हेट्जोग्लू और नाथन मैकएंड्रू शामिल हैं। मॉरिस को छोड़कर, जिनकी कीमत 30 लाख रुपये है, अन्य की बेस प्राइस 20 लाख रुपये है।

यहां देखें ऑक्शन में शामिल ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बेस प्राइस

2 करोड़: कैम ग्रीन, ट्रैविस हेड, क्रिस लिन

1.5 करोड़: झाई रिचर्डसन, एडम जम्पा, रिले मेरेडिथ, सीन एबॉट, नाथन कूल्टर-नाइल

1 करोड़: एंड्रयू टाय, मोइसेस हेनरिक्स

75 लाख: डैनियल सैम्स, जोश फिलिप, डी'आर्सी शॉर्ट

50 लाख: बेन मैकडरमोट, बेन द्वारसुइस, बिली स्टानलेक

30 लाख: लांस मॉरिस

20 लाख: हेडन केर, जैक प्रेस्टविज, पीटर हैट्ज़ोग्लू, नाथन मैकएंड्रू

ग्रीन और बेन मैकडरमोट के पास आईपीएल का अनुभव नहीं है, जबकि हेड, लिन, झाई रिचर्डसन, एडम जम्पा, मोइसेस हेनरिक्स, जोश फिलिप और डी'आर्सी शॉर्ट को आईपीएल 2022 में मैच खेलने को नहीं मिला। 2022 में, रिले मेरेडिथ और डैनियल सैम्स ने मुंबई इंडियंस के लिए, सीन एबॉट ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए, नाथन कूल्टर-नाइल ने राजस्थान रॉयल्स के लिए, और एंड्रयू टाई ने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेला।

यह भी पढ़ें- IPL Auction 2023: इन 3 ऑलराउंडर खिलाड़ियों पर 10 टीम खेलेंगी अपना दांव, एक हैदराबाद का बन सकता है कप्तान

यह भी पढ़ें- IPL 2023 Auction Players List: आईपीएल मिनी ऑक्शन के लिए जारी हुई 405 खिलाड़ियों सूची, 273 हैं भारतीय प्लेयर