विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गायकवाड़-जडेजा की वापसी, नमन धीर को पहली बार मिला मौका; वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और T20I सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान

Published: Wed, 16 Sep 2026 08:50 PM (IST)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीम का एलान ...और पढ़ें

भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो: BCCI)

भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो: BCCI)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का एलान हो गया है। वनडे टीम की कप्तानी शुभमन गिल करते दिखेंगे, जबकि टी20 की अगुवाई श्रेयस अय्यर करेंगे। वनडे टीम में ऋतुराज गायकवाड़ की वापसी हुई है, जबकि नमन धीर को पहली बार टीम में चुना गया है।

वनडे टीम में रवींद्र जडेजा को भी शामिल किया गया है, जिन्हें जुलाई में इंग्लैंड दौरे पर वनडे टीम में जगह नहीं मिली थी। दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को वनडे और टी20 टीम से आराम दिया गया है। वे वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे। श्रेयस अय्यर भी वनडे टीम में नहीं हैं और उनकी जगह केएल राहुल को उपकप्तान बनाया गया है।

ऋतुराज गायकवाड़ और रवींद्र जडेजा की वापसी

गायकवाड़ टीम इंडिया से अंदर-बाहर होते रहे हैं। इंग्लैंड दौरे पर उन्हें टीम में जगह नहीं मिली थी। वेस्टइंडीज के खिलाफ अय्यर वनडे टीम का हिस्सा नहीं हैं क्योंकि वे एशियन गेम्स 2026 में खेलेंगे और फिर उसके बाद टी20 सीरीज में वापसी करेंगे। ऐसे में उनकी जगह गायकवाड़ को शामिल किया गया है। उनके अलावा जडेजा की भी वनडे टीम में वापसी हुई है।

नमन धीर को पहली बार मिला मौका

एशियन गेम्स 2026 में कई खिलाड़ी व्यस्त रहेंगे, जिसकी वजह से बीसीसीआई ने नमन धीर को वनडे टीम में शामिल किया है। हाल ही में खेली गई शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में उन्होंने धमाकेदार प्रदर्शन किया था। धीर ने एक मैच में 172 रनों की पारी खेली थी और अब उन्हें वनडे टीम में शामिल किया गया है।

टी20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी का नाम शामिल

टी20 सीरीज में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का नाम शामिल है। जिम्बाब्वे दौरे पर शानदार प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज मयंक यादव और प्रिंस यादव की भी वापसी हुई है। उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज और एशियन गेम्स की टीम में शामिल नहीं किया गया था।

वनडे सीरीज का शेड्यूल

  • पहला वनडे: 27 सितंबर- ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम
  • दूसरा वनडे: 30 सितंबर- बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी
  • तीसरा वनडे: 3 अक्‍टूबर- महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़

टी20 सीरीज का शेड्यूल

  • पहला टी20: 6 अक्‍टूबर- भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ
  • दूसरा टी20: 9 अक्‍टूबर- JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, रांची
  • तीसरा टी20: 11 अक्‍टूबर- होल्कर स्टेडियम, इंदौर
  • चौथा टी20: 14 अक्‍टूबर- राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद
  • पांचवां टी20: 17 अक्‍टूबर- एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु

वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर/उपकप्तान), ध्रुव जुरैल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी, यशस्वी जयसवाल, नमन धीर।

T20I सीरीज के लिए भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव।

यह भी पढ़ें- मोहसिन नकवी से ट्रॉफी न लेने पर कपिल देव का बयान आया सामने, भारतीय महिला टीम को दे डाली अनोखी सलाह

यह भी पढ़ें- IPL 2027 Auction: चार साल बाद भारत में लौटेगी खिलाड़ियों की नीलामी, चेयरमैन अरुण धूमल ने दी जानकारी