विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND W vs ZIM W: 'मंधाना ब्रिगेड' के पास T20I के बाद ODI सीरीज में जिंबाब्वे का क्लीन स्वीप करने का गोल्‍डन चांस

Published: Tue, 27 Oct 2026 08:51 PM (IST)

भारत और जिम्‍बाब्‍वे महिला के बीच बुधवार को तीसरा व अंतिम वनडे मैच वडोदरा में खेला जाएगा। भारत के पास जिम्‍बाब्‍वे का क्‍लीन स्‍वीप करने का सुनहरा मौका होगा।

भारतीय टीम

भारतीय टीम

HighLights

  1. वनडे सीरीज में भारतीय महिला के पास 2-0 की अजेय बढ़त

  2. भारत ने इससे पहले 3-0 से जीती थी टी-20 सीरीज

  3. भारत को जिम्‍बाब्‍वे से किसी तरह की खास चुनौती नहीं मिली

प्रेट्र, वडोदरा। टी-20 सीरीज में क्लीन स्वीप करने वाली भारतीय टीम अपना विजय अभियान जारी रखकर अब जिंबाब्वे के विरुद्ध बुधवार को होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे मैच में भी इसे दोहराने की कोशिश करेगी। पहले दो वनडे में जीत से सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी भारतीय टीम का लक्ष्य अब क्लीन स्वीप करना होगा।

टीम ने टी-20 सीरीज 3-0 से जीती थी। भारत को पहले दो वनडे मैच में किसी तरह की खास चुनौती नहीं मिली। पहले मैच में प्रतिका रावल के नाबाद शतक और श्री चरणी के चार विकेट की बदौलत भारत ने नौ विकेट से जीत हासिल की।

दूसरे मैच में हरमनप्रीत कौर के 126 और दीप्ति शर्मा के नाबाद 106 रन की मदद से विशाल स्कोर खड़ा कर विरोधी टीम को 121 रन से हराया। स्मृति मंधाना ने पूर्णकालिक कप्तान बनने के बाद टीम को अच्छी सफलता दिलाई है, लेकिन वह बल्लेबाजी में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाई हैं।

ऐसे में वह अंतिम मैच में बड़ी पारी खेलने के लिए प्रतिबद्ध होंगी। वहीं प्रतिका ने पहले मैच में शतक और दूसरे मैच में शानदार 61 रन बनाकर जगह पक्की कर दी है।

भारतीय टीम के लिए सबसे सकारात्मक पहलू पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर की शानदार फार्म रही है। वहीं भारतीय गेंदबाजों ने भी अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है।

यह भी पढ़ें- IND W vs ZIM W: दीप्ति-हरमनप्रीत के ऐतिहासिक शतक से जीता भारत, जिंबाब्वे को दूसरे वनडे में रौंदा; सीरीज पर जमाया कब्जा

यह भी पढ़ें- IND W vs ZIM W: दीप्ति शर्मा ने छीना ऋचा घोष का ताज, शतक जड़कर रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज कराया अपना नाम