IND W vs ZIM W: दीप्ति शर्मा ने छीना ऋचा घोष का ताज, शतक जड़कर रिकॉर्ड्स बुक में दर्ज कराया अपना नाम
दीप्ति शर्मा ने जिंबाब्वे के खिलाफ दूसरे वनडे में शतक लगाकर नया इतिहास लिख दिया है। इस दौरान उन्होंने ऋचा घोष के रिकॉर्ड को तोड़कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
-1792935122952_m.webp)
दीप्ति शर्मा ने शतक जड़ लिखा नया इतिहास

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय महिला टीम की दिग्गज ऑलाउंडर दीप्ति शर्मा ने जिंबाब्वे के खिलाफ दूसरे वनडे में शानदार शतक ठोका है। इस शतकीय पारी से उन्होंने भारतीय वनडे इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया है।
दीप्ति भारत के लिए वनडे में नंबर-6 या उससे नीचले क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनी हैं। इस दौरान उन्होंने ऋचा घोष के रिकॉर्ड को तोड़ा। इससे पहले घोष ने नंबर-6 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए 94 रन बनाए थे।
दीप्ति ने सिर्फ 83 गेंदों में ठोका शतक
दीप्ति जब बल्लेबाजी करने आई तो, भारतीय टीम मुश्किल में थी। उसने 148 के स्कोर पर चार विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद दीप्ति ने पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ मिलकर जबरदस्त साझेदारी की।
दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 137 गेंदों में 153 रन जोड़े। दीप्ति ने इस दौरान सिर्फ 83 गेंदों में शतक लगाकर इतिहास रच दिया। वो भारत के लिए सबसे तेज वनडे शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गईं है। भारत के लिए वैसे सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड स्मृति मंधाना के नाम है।
दीप्ति ने नाबाद 86 गेंदों में 15 चौकों की मदद से 106 रन बनाए। दीप्ति के अलावा हरमन ने भी शानदार शतक ठोका। उन्होंने 126 रनों की पारी खेली, जिसकी वजह से भारतीय टीम ने 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 328 रन बनाए। जिंबाब्वे की ओर से सबसे ज्यादा दो विकेट नोमवेल सिबांदा ने लिए।
भारत के लिए गेंदों के हिसाब से सबसे तेज वनडे शतक
स्मृति मंधाना बनाम ऑस्ट्रेलिया (50 गेंद) दिल्ली, 2025
स्मृति मंधाना बनाम आयरलैंड (70 गेंद) राजकोट, 2025
स्मृति मंधाना बनाम ऑस्ट्रेलिया (77 गेंद) मुल्लांपुर, 2025
हरमनप्रीत कौर बनाम इंग्लैंड (82 गेंद) चेस्टर-ले-स्ट्रीट, 2025
दीप्ति शर्मा बनाम जिंबाब्वे (83 गेंद) वड़ोदरा, 2026
दीप्ति-हरमन की जोड़ी ने बनाया नया रिकॉर्ड
दीप्ति और हरमन ने 153 रनों की साझेदारी कर एक नया रिकॉर्ड स्थापित कर दिया। भारत की ये वनडे में नंबर-5 या उससे नीचे क्रम के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है।
दोनों ने इस दौरान पूजा वस्त्राकर और स्नेह राणा के रिकॉर्ड को तोड़ा। पूजा और स्नेह के बीच 2022 महिला वर्ल्ड कप के दौरान 122 रनों की साझेदारी हुई थी।
यह भी पढ़ें- हरमनप्रीत कौर ने जिंबाब्वे के खिलाफ ठोका ऐतिहासिक शतक, मिताली राज के रिकॉर्ड को किया ध्वस्त
यह भी पढ़ें- 8 साल तक रहा टीम इंडिया की शान, फिक्सिंग स्कैंडल से हुआ करियर बर्बाद; फिर फिल्मों में भी किया काम पर रहा नाकाम
