विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

SL vs IND: ‘रोहित ब्रिगेड’ के पास 27 साल के रिकॉर्ड को टूटने से बचाने का मौका, जरा सी गलती ले डूबेगी टीम इंडिया की नैया!

Published: Mon, 05 Aug 2024 08:17 AM (IST)

SL vs IND भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में ...और पढ़ें

SL vs IND 3rd ODI: 27 साल पुराने रिकॉर्ड को बरकरार रखना चाहेंगी टीम इंडिया
SL vs IND 3rd ODI: 27 साल पुराने रिकॉर्ड को बरकरार रखना चाहेंगी टीम इंडिया

HighLights

  1. श्रीलंका ने दूसरे वनडे में भारत को 32 रन से हराया
  2. श्रीलंका ने 1108 दिनों बाद वनडे में भारत के खिलाफ हासिल की जीत
  3. तीसरे वनडे को जीतकर 27 साल के रिकॉर्ड को कायम रखने पर भारत की नजरें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। श्रीलंकाई क्रिकेट टीम  ने रविवार को तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में भारत को 32 रनों से हराया। श्रीलंका की ये जीत भारत के खिलाफ 1108 दिनों बाद आई, क्योंकि उन्होंने आखिरी बार जुलाई 2021 में भारत को मात दी थी।

तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला वनडे मैच टाई रहा था और अब श्रीलंका ने दूसरा वनडे मैच जीतकर 1-0 की बढ़त बना ली है। इसका मतलब है कि भारत को सीरीज बराबर करने के लिए तीसरा और आखिरी वनडे जीतना ही होगा, जो बुधवार यानी 7 अगस्त को होगा। तीसरे वनडे मैच में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम अपने 27 साल पुराने रिकॉर्ड को बरकरार रखना चाहेंगी।

SL vs IND 3rd ODI: 27 साल पुराने रिकॉर्ड को बरकरार रखना चाहेंगी टीम इंडिया

दरअसल, साल 2006 के बाद यह पहली बार है जब भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ द्विपक्षीय वनडे सीरीज नहीं जीत पाएगी। 2006 में भारत के श्रीलंका दौरे के दौरान सभी तीन मैचों में बारिश के कारण कोई नतीजा नहीं आया था और सीरीज 0-0 पर समाप्त हुई थी। रोहित शर्मा और उनकी टीम अब अपनी 27 साल पुरानी रिकॉर्ड को बनाए रखने की कोशिश करेंगी, क्योंकि भारत ने 1997 के बाद से श्रीलंका के खिलाफ वनडे द्विपक्षीय सीरीज में हार का सामना नहीं किया है।

यह भी पढ़ें: SL vs IND: 3 साल बाद भारत के खिलाफ वनडे मैच जीता श्रीलंका, जेफ्री वेंडरसे ने 6 विकेट लेकर मचाया तहलका

India vs Sri Lanka: भारत ने 32 रन से गंवाया दूसरा वनडे मैच

भारत बनाम श्रीलंका के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच में श्रीलंकाई टीम ने 240 रन का स्कोर बनाया। इसके जवाब में भारतीय टीम 42.2 ओवर में 208 रन ही बना सकी और उन्होंने इस मैच को 32 रन से गंवाया। कप्तान रोहित ने 29 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा। मैच में 44 गेंदों पर उन्होंने सबसे ज्यादा 64 रनों की पारी खेली। उनके अलावा अक्षर ने 44 और गिल ने 35 रन बनाए।

विराट कोहली(14), श्रेयस अय्यर (7), केएल राहुल (0), शिवम दुबे (0) सभी प्लेयर्स फ्लॉप रहे। श्रीलंका के लेग स्पिनर जेफरी वेंडरसे ने इन स्टार्स को अपने जाल में फंसाया। मैच में जेफरी ने 33 रन देकर 6 विकेट लिए, जबकि कप्तान चरित ने 20 रन देकर तीन सफलता हासिल की।

यह भी पढ़ें: IND vs SL: रोहित शर्मा ने इस श्रीलंकाई गेंदबाज को दिया जीत का श्रेय, बताया- ड्रेसिंग रूप में किस चीज पर होगी चर्चा