यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
SL vs IND: 3 साल बाद भारत के खिलाफ वनडे मैच जीता श्रीलंका, जेफ्री वेंडरसे ने 6 विकेट लेकर मचाया तहलका
श्रीलंका ने भारत को दूसरे वनडे में 32 से हरा दिया। भारत लक्ष्य का पीछा करते हुए 208 रन पर ...और पढ़ें

HighLights
- श्रीलंका ने दूसरे वनडे में भारत को 32 रन से हराया
- जेफ्री वेंडरसे ने लिए छह विकेट
- रोहित शर्मा का अर्धशतक गया बेकार
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। श्रीलंका ने दूसरे वनडे में भारत को 32 रन से हराया दिया। श्रीलंका की इस जीत में जेफ्री वेंडरसे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वेंडरसे ने 6 विकेट चटकाए। साल 2021 के बाद यह पहली बार है, जब श्रीलंका ने वनडे में भारत को हराया है। भारत को जीत के लिए 241 रन का लक्ष्य मिला था, लेकिन टीम 208 रन पर सिमट गई।
श्रीलंका ने टॉस जीतकर मुश्किल पिच पर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय गेंदबाजों ने एक फिर अपना प्रभाव छोड़ा। अविष्का फर्नांडो ( 40), कुसल मेंडिस (30), वेल्लालागे ( 39) और कमिंदु मेंडिस (40) की छोटी-छोटी पारियों से श्रीलंका ने 240 रन का स्कोर बनाया। सुंदर को तीन विकेट मिले। लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित शर्मा ने 64 रन की पारी खेली। अक्षर पटेल ने 44 रन की पारी खेली लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।
2021 के बाद मिली पहली जीत
इसी के साथ श्रीलंका ने 2021 के बाद भारत के खिलाफ पहली वनडे जीत दर्ज की। इस दौरान उन्होंने भारत के खिलाफ लगातार 7 वनडे मैच गंवाए थे। सभी फॉर्मेट को मिला दिया जाए तो यह भारत की श्रीलंका के खिलाफ 11 मैच के बाद पहली हार है। श्रीलंका की तरफ से इस मैच में वापस आए जेफ्री वेंडरसे ने कमाल किया और शुरुआती छह विकेट लेकर भारतीय बल्लेबाजी की रीढ़ ही तोड़ दी।
यह भी पढे़ं- SL vs IND: 'एक रन बचा हो और ना जीत पाओ तो बुरा लगता है,' मैच टाई होने के बाद रोहित शर्मा का फूटा गुस्सा
मौका वेंडसरे ने उठाया फायदा
हसरंगा के चोटिल होने के बाद जेफ्री वेंडरसे को श्रीलंकाई प्लेइंग इलेवन में शामिल किया था। वेंडरसे ने इस मौके का बखूबी भुनाया। वेंडरसे ने साल 2015 में डेब्यू किया था, लेकिन वह प्लेइंग में जगह नहीं बना पा रहे थे। श्रीलंका ने दूसरे वनडे मैच में भारत को हराकर 1-0 से बढ़त बना ली है। पहला वनडे मैच ड्रॉ रहा था। तीसरा मैच 7 अगस्त को खेला जाएगा।
