विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

India Vs South Africa: गुवाहाटी पहुंचने पर खिलाड़ियों का हुआ भव्य स्वागत, BCCI ने साझा किया वीडियो

By Piyush KumarEdited By:
Published: Fri, 30 Sep 2022 03:31 PM (GMT+05:30)

2 अक्टूबर को गुवाहाटी के बर्सपारा क्रिकेट स्टेडियम में दूसरा मैच खेला जाना है। भारत के पास मैच जीतकर सीरीज ...और पढ़ें

भारत और साउथ अफ्रीका के खिलाड़ियों का गुवाहाटी में गर्मजोशी से हुआ स्वागत।(फोटो सोर्स:बीसीसीआइ)
भारत और साउथ अफ्रीका के खिलाड़ियों का गुवाहाटी में गर्मजोशी से हुआ स्वागत।(फोटो सोर्स:बीसीसीआइ)

नई दिल्ली,ऑनलाइन डेस्क। साउथ अफ्रीकी टीम अभी भारत (India vs South Africa) के दौरे पर है और दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का पहला मैच बुधवार को खेला गया था जिसमें भारतीय टीम ने 8 विकेट से मुकाबला जीत लिया। 2 अक्टूबर को गुवाहाटी के बर्सपारा क्रिकेट स्टेडियम में दूसरा मैच खेला जाना है। भारत के पास दूसरा मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करना का अच्छा मौका है। बता दें कि दोनों टीमें गुवाहाटी पहुंच चुकी हैं। बीसीसीआइ (BCCI) ने सोशल मीडिया प्लेटफॅार्म ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है।

दोनों टीमें के खिलाड़ियों का हुआ गर्मजोशी से स्वागत

वीडियो में देखा जा सकता है कि गुवाहाटी के लोकप्रिय गोपीनाथ बारदोलोई अन्तरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर दोनों टीमों के खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत हुआ। भारतीय क्रिकेटर्स को देखने के लिए कई क्रिकेट फैंस भी एयरपोर्ट के बाहर और होटल में मौजूद दिखे।

दिलचस्प बात यह है कि एयरपोर्ट पर दोनों टीमों के खिलाड़ियों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों को असमिया गमछा देकर उनका स्वागत किया गया। इसके अलावा खिलाड़ियों के आगमन पर कलकारों नें लोक नृत्य भी प्रस्तुत किए।

जानें कैसा रहेगा बर्सपारा क्रिकेट स्टेडियम क्रिकेट ग्राउंड का पिच

बर्सपारा क्रिकेट स्टेडियम क्रिकेट ग्राउंड पर इसे पहले 2 टी20 मैच हुए हैं। पहला मैच 10 अक्टूबर 2017 को खेला गया, जिसमें भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, भारत और श्रीलंका के बीच आयोजित मुकाबला बारिश के कारण रद कर दिया गया।

गौरतलब है कि इस स्टेडियम में लक्ष्य का पीछा करना अच्छा रहेगा। दूसरी पारी में इस स्टेडियम की पिच बल्लबेजों के लिए काफी मददगार साबित हुई है। इस पिच पर गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिलने की गुंजाइश काफी कम है।

यह भी पढ़ें: Ind vs SA: डक पर आउट होने के मामले में रोहित शर्मा ने युवराज सिंह का रिकार्ड तोड़ा, इतनी बार शून्य पर लौटे हैं पवेलियन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।