विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

India vs Pakistan Weather: बारिश बनेगी विलेन या होगा पूरा मैच? कोलंबो के मौसम पर आया ताजा अपडेट

Published: Sun, 15 Feb 2026 12:17 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 15 Feb 2026 02:50 PM (GMT+05:30)

IND vs PAK Weather Report Latest: कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 विश्व कप का बहुप्रतीक्षित मैच खेला ...और पढ़ें

HighLights

  1. कोलंबो में आज भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला

  2. कोलंबो में बारिश बिगाड़ेगी भारत-पाक मैच का खेल?

  3. कोलंबो का कैसा रहेगा आज मैच के दौरान मौसम?

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs Pakistan Weather Update: टी-20 विश्व कप 2026 का सबसे बड़ा मैच आज कोलंबो में खेला जाना है। ये मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। इस मैच के लिए फैंस कोलंबो पहुंच गए हैं, जहां होटलों में जगह खाली नहीं है, जिससे ये समझ आ रहा है कि इस मैच का क्रेज कितना हाई रहता है।

इस बीच एक चिंता का विषय जो हर फैन को सता रहा है वो है इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच में क्या बारिश खलल डालेगी? इसका जवाब मौसम विभाग की रिपोर्ट में छिपा हुआ है। आइए एक नजर डालते हैं कोलंबो के ताजा मौसम अपडेट पर।

IND vs PAK Weather Update: बारिश डालेगी मैच में खलल?

दरअसल, कोलंबो में आज शाम 7 बजे से आर. प्रेमदासा स्टेडियम में टी-20 वर्ल्ड कप का 27वां लीग मैच खेला जाना है। भारत-पाक के बीच खेले जाने वाले मैच से पहले एक अच्छी खबर आई है, कि सुबह बारिश नहीं हुई, लेकिन दोपहर में बूंदाबांदी होने की संभावना है। वहीं, शाम को बारिश के अनुमान है और मैच शुरू होने से लेकर पहले दो घंटे में बारिश का काफी अनुमान लगाया गया है।

मैच से ठीक पहले भारी बारिश

दैनिक जागरण के खेल संपादक अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि अभी दोपहर तक बारिश की एक भी बूंद नहीं पड़ी है। दोपहर 2 बजे के बाद थोड़ी बारिश होने की आशंका जताई जा रही है।

वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक, मैच शुरू होने (शाम 7 बजे) से ठीक एक घंटा पहले यानी 6 से 7 बजे के बीच सबसे तेज बारिश होने की आशंका है। अनुमान है कि इस दौरान 5.1mm तक पानी बरस सकता है।

मैच के दौरान क्या होगा?

अगर 7 बजे बारिश रुक भी जाती है, तो रात 10 बजे तक हल्की बूंदाबांदी जारी रहने की संभावना है। ऐसे में या तो मैच पूरी तरह रद (Washout) हो सकता है या फिर ओवरों में भारी कटौती की जा सकती है।

श्रीलंका मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की चेतावनी दी है, जिसकी वजह से मैच के दौरान 70% तक बारिश होने का चांस है।

इससे पहले शुक्रवार को बारिश की संभावना काफी ज्यादा थी, लेकिन रविवार यानी आज मौसम साफ है। शाम 7 बजे मैच समय पर शुरू होता है या नहीं दे देखना होगा। अच्छी बात ये है कि रात 8 बजे बारिश की उम्मीदें 40 प्रतिशत से ज्यादा थी, लेकिन अब कुछ ही फीसदी अनुमान बारिश का है। 

यह भी पढ़ें- IND vs PAK LIVE Cricket Score: कोलंबो में अभी नहीं हो रही बारिश, भारत-पाक मैच से पहले बारिश होने की संभावना

यह भी पढ़ें- India vs Pakistan मैच से पहले सूर्या ने ढूंढ निकाला उस्मान तारिक का तोड़, नेट्स पर नकल कर चौंकाया