विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

India vs Pakistan मैच से पहले सूर्या ने ढूंढ निकाला उस्मान तारिक का तोड़, नेट्स पर नकल कर चौंकाया

Published: Sun, 15 Feb 2026 11:09 AM (IST)Updated: Sun, 15 Feb 2026 11:32 AM (IST)

India vs Pakistan के बीच आज यानी 15 फरवरी को T20 World Cup 2026 का मैच खेला जाना है। इस ...और पढ़ें

HighLights

  1. आज खेला जाना है भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला

  2. कोलंबो के आर. प्रेमादासा स्टेडियम में खेला जाएगा मैच

  3. सूर्या ने नेट्स में की उस्मान तारिक की बॉलिंग एक्शन की नकल

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs Pakistan Usman Tariq: भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 विश्व कप मैच से पहले पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक की चर्चा काफी जोरों-शोरों से हो रही हैं। भारत पहली बार उनका सामना करेगा और कोलंबो के आर प्रेमादासा स्टेडियम पर उन्हें पाकिस्तान का सबसे बड़ा हथियार माना जा रहा है।

सिर्फ 4 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के बावजूद उस्मान कई कारणों से सुर्खियों में है। उनकी विकेट लेने की क्षमता, उनका अलग तरह का गेंदबाजी एक्शन हर किसी की चर्चा हो रही है। इस बीच भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मैच से पहले नेट्स पर भी कुछ ऐसा किया, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

कप्तान सूर्या ने की Usman Tariq के बॉलिंग एक्शन की कॉपी

दरअसल, 14 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच से पहले जब भारतीय टीम प्रैक्टिस के लिए मैदान पर उतरी तो उनके दिमाग में उस्मान तारिक का वो बॉलिंग एक्शन भी था, जो थोड़ा पॉज करके साइड ऑन एंगल से गेंदबाजी करते हैं।

इस वजह से भारतीय कप्तान सूर्या (Suryakumar Yadav) ने भी नेट्स में थोड़े समय के लिए गेंदबाजी की कमान संभाली और उस्मान तारिक (Usman Tariq) की तरह अपनी ऐक्शन पॉज करने के बाद रिंकू सिंह के लिए गेंदबाजी की। हालांकि, उस्मान तारिक को लेकर भारतीय खेमे में कोई डर की भावना नहीं है, क्योंकि सूर्या ने सिर्फ मजे के लिए उनके बॉलिंग एक्शन की नकल की, क्योंकि अगर डर होता तो फिर वे और अन्य सपोर्ट स्टाफ के सदस्य भी उसी एक्शन से लगातार गेंदबाजी नेट्स में करा सकते थे।

भारतीय टीम के लिए राहत की बात ये है कि अभिषेक शर्मा फिट हो गए हैं और नेट्स में उन्हें शनिवार को देखा गया था। कप्तान सूर्या ने भी मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके खेलने पर पुष्टि की। ऐसे में संजू सैमसन को बाहर बैठना पड़ सकता है। हालांकि, कुलदीप यादव को मौका दिया जाएगा कि नहीं, ये कुछ समय बाद पता चल ही जाएगा, क्योंकि अर्शदीप सिंह की जगह कुलदीप को खिलाना एक अच्छा ऑप्शन रहेगा। इसके पीछे का कारण कोलंबो की पिच है, जो स्पिनर्स की मददगार रही है। 

 

 

हरभजन सिंह ने भी उस्मान तारिक को लेकर दिया बयान

पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक की चर्चा काफी हो रही है। पीटीआई से बातचीत में हरभजन सिंह ने कहा, 

 

देखिए मैंने, उन्हें आईएलटी20 में गेंदबाजी करते देखा है, जहां वह बेहतरीन गेंदबाजों में से एक थे। जब भी उन्हें सेमीफाइनल और फाइनल खेलने का मौका मिला है, वो मैन ऑफ द मैच रहे। वह अन्य स्पिनरों से अलग हैं और उनके पास काफी विविधिताएं हैं। लोग उनके 'स्टैंड एंड डिलीवर' एक्शन की बात कर रहे हैं। यह आसान नहीं है। कोई भी खड़े होकर गेंद फेंक सकता है, लेकिन अलग-अलग वैरिएशन होना जरूरी है जो उनके पास है। बड़े मैदानों और धीमी पिचों पर उन्हें हिट करना मुश्किल है।

-

हरभजन सिंह