विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs PAK Live Streaming: एशियन गेम्‍स 2026 के फाइनल में भारत-पाकिस्‍तान की जंग, नोट करें मैच का पता

Published: Thu, 01 Oct 2026 03:39 PM (IST)

India vs Pakistan: एशियन गेम्‍स 2026 में क्रिकेट की फाइनलिस्‍ट टीम तय हो गई हैं। भारत और पाकिस्‍तान के बीच निर्णायक मैच खेला जाएगा।

भारतीय टीम

भारतीय टीम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। एशियन गेम्‍स 2026 में क्रिकेट की फाइनलिस्‍ट टीम तय हो गई हैं। पहले सेमीफाइनल में पाकिस्‍तान ने बांग्‍लादेश को हराकर तो दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने श्रीलंका का मात देकर फाइनल का टिकट कटाया।
ऐसे में भारत और पाकिस्‍तान (India vs Pakistan) की क्रिकेट टीम एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर टकराने के लिए तैयार हैं। इस मैच को जीतने वाली टीम गोल्‍ड मेडल पर कब्‍जा जमाएगी। वहीं हारने वाली टीम को रजत पदक मिलेगा। आइए जानते हैं कि यह मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा?

लाइव स्‍ट्रीमिंग डिटेल

भारत और पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम के बीच फाइनल मुकाबला कब खेला जाएगा?

भारत और पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम के बीच फाइनल मुकाबला शनिवार, 3 अक्‍टूबर को खेला जाएगा।

भारत और पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम के बीच फाइनल मुकाबला कहां खेला जाएगा?

भारत और पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम के बीच फाइनल मुकाबला कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क, निशिन में खेला जाएगा।

भारत और पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम के बीच फाइनल मुकाबला कितने बजे शुरू होगा?

भारत और पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम के बीच फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होगा। वहीं टॉस 9:30 बजे होगा।

भारत और पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम के बीच फाइनल मुकाबले को टीवी पर कैसे देख सकते हैं?

भारत और पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम के बीच फाइनल मुकाबले को टीवी पर सोनी स्‍पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

भारत और पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम के बीच फाइनल मुकाबले को मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं?

भारत और पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम के बीच फाइनल मुकाबले को मोबाइल पर सोनी लिव एप पर देख सकते हैं। मैच से जुड़ी सभी अपडेट, रिपोर्ट और अन्‍य खबरें आप दैनिक जागरण एप और वेबसाइट पर पढ़ सकते हैं।

भारतीय टीम

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, वॉशिंगटन सुंदर, वैभव सूर्यवंशी, विप्रज निगम।

पाकिस्तान टीम

साहिबजादा फरहान (कप्तान), सईम अयूब, उस्मान खान (विकेटकीपर), हसन नवाज, हैदर अली, अब्दुल समद, मोहम्मद वसीम जूनियर, अबरार अहमद, सुफयान मोकिम, अहमद दानियाल, आकिफ जावेद, अराफात मिन्हास, साद मसूद, माज सदाकत, अली रजा।

यह भी पढ़ें- IND vs PAK: भारत के पास इतिहास रचने का गोल्‍डन चांस, 'सरपंच सेना' ने पाकिस्‍तान को सांस थाम देने वाले मैच में दी पटखनी

यह भी पढ़ें- 'सरपंच साहब' की हैट्रिक के दम पर भारत ने बांग्‍लादेश को रौंदा, अब चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्‍तान से होगा सामना