विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs NZ: हाई स्‍कोरिंग होगा मैच या बदल जाएगा पिच का मिजाज? जानें दूसरे T20I में आखिर विकेट से किसे मिलेगी मदद

Published: Fri, 23 Oct 2026 09:02 PM (IST)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार को होगा। यह मैच क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में खेला जाएगा।

भारत बनाम न्यूजीलैंड

भारत बनाम न्यूजीलैंड

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टी20 में रनों की बरसात देखने को मिली थी। क्राइस्टचर्च के हेग्ले ओवल में दोनों टीमों ने मिलकर 465 रन ठोक दिए थे। अब दोनों टीमें एक बार फिर उसी मैदान पर टकराएंगी

भारत-न्यूजीलैंड के बीच शनिवार, 24 अक्तूबर को दूसरा मुकाबला होगा। इस दौरान एक बार फिर फैंस को मैदान पर चौकों और छक्कों की बरसात दिख सकती है।

फिर हो सकती है रनों की बरसात

हेग्ले ओवल का आउटफील्ड काफी तेज रहता है। हालांकि, नई गेंद से गेंदबाजों को शुरुआत में मदद मिलती है। मगर गेंद पुरानी होते ही, बल्लेबाज हावी होने लगते हैं। टी20 में ओंस की वजह से दूसरी पारी में खेलने वाली टीम को बल्लेबाजी में आसानी होती है। गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है। इस वजह से गेंदबाजों की जमकर पिटाई होती है।

ऐसे में क्राइस्टचर्च में एक बार फिर रनों की बरसात हो सकती है। दोनों ही टीमों के पास एक से एक धाकड़ बल्लेबाज मौजूद हैं, जहां एक ओर भारत के पास अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर और नमन धीर जैसे तूफानी खिलाड़ी हैं।

दूसरी तरफ न्यूजीलैंड के पास भी विस्फोटक बल्लेबाजों की भरमार है। ग्लेन फिलिप्स ने पिछले मैच में भारतीय गेंदबाजों की जमकर पिटाई की थी। इसके अलावा, टिम साइफर्ट और फिन एलन भी न्यूजीलैंड की टीम में शामिल हैं।

भारत ने पहले मुकाबले में 226 कर दिए थे चेज

भारत ने हेग्ले ओवल में ही पहले मुकाबले में 226 रन चेज कर इतिहास रच दिया था। भारत का ये टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा रन चेज था। भारत की ओर से संजू सैमसन ने सिर्फ 33 गेंद में 67 रन ठोके थे। वहीं नमन धीर ने नाबाद 15 गेंदों में 42 रन जड़ टीम को शानदार जीत दिलाई थी।

भारत इस समय सीरीज में 1-0 से आगे है। अब उसकी नजर शनिवार को दूसरा मुकाबला जीतकर सीरीज जीत के लिए एक और कदम बढ़ाने पर होगी, जबकि न्यूजीलैंड भारत को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगा।

 यह भी पढ़ें- IND W vs ZIM W: प्रतिका रावल का ऐतिहासिक शतक, शेफाली वर्मा का तूफानी पचासा; भारत ने जिंबाब्वे को 9 विकेट से हराया

यह भी पढ़ें- कौन हैं परविंदर अवाना? BCCI ने सौंपी जूनियर क्रिकटरों के सेलेक्शन की जिम्मेदारी