विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

India vs Japan T20I: भारत-जापान के बीच पहली बार होगी भिड़ंत, कब और कहां खेला जाएगा यह मैच?

Published: Sun, 20 Sep 2026 04:33 PM (IST)

भारत और जापान के राजनयिक संबंधों की 75वीं एनिवर्सरी के जश्न की शुरुआत के तौर पर दोनों देशों की क्रिकेट टीमें T20 इंटरनेशनल मैच खेलने जा रही हैं।

शानदार फॉर्म में भारतीय टीम।

शानदार फॉर्म में भारतीय टीम।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत और जापान के राजनयिक संबंधों की 75वीं एनिवर्सरी के जश्न की शुरुआत के तौर पर दोनों देशों की क्रिकेट टीमें T20 इंटरनेशनल मैच खेलने जा रही हैं। भारत और जापान की क्रिकेट टीम के बीच पहली बार इंटरनेशनल क्रिकेट में टक्‍कर होगी।

यह पहल ('स्पोर्ट 75') जापानी प्रधानमंत्री सनाए तकाइची और भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी के बीच हुई शिखर वार्ता के दौरान हुए समझौते से शुरू हुई। भारतीय टीम इस मैच को एशियन गेम्‍स में होने वाले मुकाबले से पहले वॉर्मअप मैच के तौर पर देखेगी।

वहीं जापान टी20 विश्‍व कप और एशिया कप चैंपियन टीम के सामने अपनी तैयारियों को परखेगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि यह मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा? साथ ही क्रिकेट प्रेमी इस मैच को कैसे देख पाएंगे?

 

 

लाइव स्‍ट्रीमिंग डिटेल

भारत और जापान के बीच मुकाबला कब खेला जाएगा?

भारत और जापान के बीच मुकाबला 22 सितंबर को खेला जाएगा।

भारत और जापान के बीच मुकाबला कहां खेला जाएगा?

भारत और जापान के बीच मुकाबला तोचिगी प्रान्त के सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा।

भारत और जापान के बीच मुकाबला कितने बजे शुरू होगा?

भारत और जापान के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे शुरू होगा।

भारत और जापान के बीच मुकाबले को टीवी पर कैसे देख सकते हैं?

भारत और जापान के बीच मुकाबले को टीवी पर सोनी स्‍पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

भारत और जापान के बीच मुकाबले को मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं?

भारत और जापान के बीच मुकाबले को मोबाइल पर फैनकोड एप पर देख सकते हैं। मैच से जुड़ी सभी अपडेट आपको दैनिक जागरण एप और वेबसाइट पर पढ़ने को मिलेगी।

भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, तिलक वर्मा, वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, विपराज निगम, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर।

जापान टीम

केंडल फ्लेमिंग (कप्तान), एलेस्टर फ्लेमिंग, कोहेई कुबोटा, डेक्लान सुजुकी, त्सुयोशी ताकाडा, माकोटो तानियामा, लाचलन यामामोटो लेक, बेंजामिन इटो डेविस, जेक कुसुडा नैर्न, रियो सकुरानो थॉमस, इब्राहिम ताकाहाशी, शोमा स्लेटर, वातरू मियाउची, शिराई पैटमोर (विकेट कीपर), चार्ली हारा हिंजेव।

यह भी पढ़ें- IND W vs JPN W: 5 ओवरों का कमाल, टीम इंडिया रिकॉर्ड से मालामाल; हासिल की सबसे बड़ी जीत

यह भी पढ़ें- IND vs JPN: पहली बार जापान से भिड़ेगी टीम इंडिया, जापानी राजदूत से मिले BCCI अध्यक्ष और कप्तान श्रेयस अय्यर