IND vs JPN: पहली बार जापान से भिड़ेगी टीम इंडिया, जापानी राजदूत से मिले BCCI अध्यक्ष और कप्तान श्रेयस अय्यर
बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास और कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुआई में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के सदस्यों ने बुधवार को भारत में जापान के राजदूत ओनो केइची से मुलाकात की।

जापान के राजदूत ओनो केइची से मिली भारतीय टीम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
आईएएनएस, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष मिथुन मन्हास और कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुआई में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के सदस्यों ने बुधवार को भारत में जापान के राजदूत ओनो केइची से मुलाकात की।
यह खास मुलाकात सुजुकी कप से पहले हुई, जिसमें भारत और जापान की पुरुष टीमें पहली बार 22 सितंबर को तोचिगी प्रांत के सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में टी-20 मैच में आमने-सामने होंगी। इस मुलाकात में दोनों देशों के बीच बढ़ते खेल संबंधों पर जोर दिया गया।
राजदूत ओनो ने मन्हास और भारतीय टीम को दारुमा भेंट किया, जो जापान में सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते हुए मन्हास ने कहा कि यह मौका बहुत अहम है, क्योंकि क्रिकेट जापान में नए दर्शकों तक पहुंचने की तैयारी कर रहा है।
मन्हास ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि आज दिल्ली में भारतीय टीम के साथ भारत में जापान के राजदूत ओनो केइची से मिलकर खुशी हुई। यह एक खास पल है, क्योंकि क्रिकेट जापान में नए दर्शकों तक पहुंच रहा है। यह जय शाह की उस दूरदर्शिता को भी दर्शाता है, जिसमें हमारे खेल को नई जगहों तक ले जाने और इसे सच में ग्लोबल बनाने की बात कही गई है। हमें इस विजन को आगे बढ़ाने और दुनिया के नए हिस्सों में क्रिकेट की मौजूदगी को मजबूत करने पर गर्व है। इस ऐतिहासिक मैच और एशियन गेम्स के लिए उत्साह बढ़ रहा है।
Building friendships and strengthening bonds over cricket🇮🇳🤝🇯🇵
— BCCI (@BCCI) September 16, 2026
BCCI President Mr Mithun Manhas and Team India members met with His Excellency ONO Keiichi, Ambassador of Japan to India in Delhi, ahead of the historic Japan-India bilateral T20I. Mr Ambassador presented The… pic.twitter.com/LKX8bcpARw
एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, यश ठाकुर, विप्रज निगम।
